राज्य स्तरीय सब जूनियर बॉक्सिंग प्रतियोगिता में बून्दी को एक रजत व पांच कास्य पदक जीता
अंचल राठौर
बून्दी 20 जून। राजस्थान बॉक्सिंग संघ के तत्वावधान मेँ श्री लाल बहादुर शास्त्री इंजीनियरिंग कॉलेज जोधपुर में 16 जून से 18 जून तक आयोजित राजस्थान राज्य स्तरीय सब जूनियर बॉक्सिंग प्रतियोगिता-2017 में बून्दी जिले की बॉक्सिंग टीम ने एक रजत पदक व पांच कास्य जीतकर अपना दबदबा कायम रखा। 18 जून रविवार को रात्रि 10 बजें जोधपुर में सम्पन्न प्रतियोगिता में बालिका वर्ग में कुमकुम कुमारी ने 32 किलो ग्राम वजन मेँ रजत पदक जीता तथा शिवांश बिरला 38 किलो ग्राम, उदित श्रृंगी 40 किलो ग्राम, आर्यन निम्बार्क 42 किलो ग्राम, जयवर्धन सिंह 46 किलों ग्राम, सौरभ मंडोवरा 60 किलो ग्राम ने कास्य पदक जीता।बून्दी के बॉक्सरों ने ऐतिहासिक जीत दर्ज कर बून्दी लौटने पर बून्दी खेल प्रशिक्षण केंद्र जिला बून्दी खेल अधिकारी सुरेंद्र सिंह सोलंकी व खेल विभाग के कर्मचारियों ने बॉक्सिंग संघ बून्दी अध्यक्ष डॉ. मोहन सोनी ने बॉक्सिंग टीम विजेता व टीम मेनेजर राष्ट्रीय मुक्केबाज चौथमल, टीम कोच विष्णु सैनी का खेल संकुल में माल्यार्पण कर स्वागत किया। सभी मुक्केबाजो को भविष्य में सभी प्रतियोगिता जीतने का आशीर्वाद दिया। मुक्केबाजों का बॉक्सिंग संघ जिला बून्दी के तरुण राठौर, विजयभान सिंह चौहान, अनुराग शर्मा आदि ने स्वागत किया। यह जानकारी बून्दी बॉक्सिंग संघ बून्दी उपाध्यक्ष अभयदेव शर्मा ने दी।




Recent Comments