राष्ट्रीय मुस्लिम महासभा के समर्थन से छाबड़ा जन क्रांति मंच ने दिया धरना, निकाली महारैली

आज़ाद नेब

जयपुर 1 अप्रेल।राजस्थान में सम्पूर्ण शराब बंदी की मांग को लेकर छाबड़ा जन क्रांति मंच के नेतृत्व में 1 अप्रेल बरोज शनिवार को सांकेतिक धरना देते हुए महारैली निकाल कर सीएम हाऊस कूच किया।  जिसका गैर राजनैतिक और कौमी एकता का संगठन राष्ट्रीय मुस्लिम महासभा ने पूर्ण समर्थन किया हैं । उक्त जानकारी देते हुए रहमतुल्लाह खांन प्रदेश प्रवक्ता एवं मीडिया चैयरपर्सन राष्ट्रीय मुस्लिम महासभा, राजस्थान ने बताया कि सुबह 10 बजे पुलिस आयुक्तालय के सामने शहिद स्मारक परिसर में सैकड़ों कार्यकर्ता एकत्रत हुए जहां पर सांकेतिक धरना दिया गया और शराबबंदी के लिए नारे लगाते हुए विभिन्न संगठनों के जिम्मेदारों ने सरकार द्वारा शराबबंदी लागू नहीं करने को लेकर अपने सम्बोधन में सरकार को लताड़ लगाई। जिसमें राष्ट्रीय मुस्लिम महासभा राजस्थान प्रदेशाध्यक्ष सैय्यद साहेबे आलम ने मौजूद समर्थकों को सम्बोधित करते हुए कहा कि सरकार को राजस्थान में संपूर्ण शराबबंदी लागू करना चाहिए, अपने धार्मिक प्रदेश राजस्थान में प्रदेश सरकार शराब हितेशी सरकार बनी नजर आ रही है।शराबबंदी सभी धर्मों के लिए फायदा हैं क्योंकि शराब से लोगों के घर उजड़ गए हैं, इससे बेहद सामाजिक नुकसान हैं। महिलाओं के साथ हो रहे अत्याचार, मारपीट, बलात्कार जैसे मामले ज्यादातर शराब के कारण होते हैं और इससे आपराधिक गतिविधियां भी बढ़ती हैं, इस्लाम मजहब के अनुसार शराब का उपयोग करना हराम हैं, हम और हमारी टीम ने शराब बंदी को लेकर छाबड़ा जनक्रांति मंच के साथ पूर्ण सहयोग किया गया हैं, जब तक सरकार ठोस कदम नही उठाती तब तक संघर्ष जारी रहेगा जिस तरह बिहार , गुजरात में शराब बंदी हुई हैं उसी तरह राजस्थान में भी  होनी चाहिए।

 इसी प्रकार तंजिम-ए-मिल्लत के चीफ हाफिज मंजुर अली साहब, सहित विभिन्न संगठनों के जिम्मेदारों ने शराबबंदी को लेकर अपने अपने विचार प्रकट किए। इसी क्रम में छाबड़ा जनक्रांति मंच  की राष्ट्रीय अध्यक्षा पूजा भारती छाबड़ा साहिबा ने  कहा कि पूर्व विधायक स्व. श्री गुरुशरण जी छाबड़ा के साथ पूरे राज्य में शराबबंदी लागू कराने एवं सशक्त लोकायुक्त कानून बनाने को लेकर समझौता किया गया था जिसकी पालना 3 महीने में की जानी थी परंतु सरकार की हठधर्मिता के चलते समझौते का पालन नहीं किया गया।

सरकार की जनविरोधी हठधर्मिता से आहत होकर मुझे मजबूरन जनहित शराबबंदी के लिए आन्दोलन करना पड़ रहा हैं उसी क्रम में आज सांकेतिक धरना दिया गया । उन्होंने राष्ट्रीय मुस्लिम महासभा, एमपावर वेलफेयर सोसायटी सहित समर्थक सभी संगठनों का दिल से शुक्रिया अदा किया। तत्पश्चात सभी समर्थकों महारैली के रूप में सीएम हाऊस कूच किया ।इस मौके पर राष्ट्रीय मुस्लिम महासभा की ओर से जयपुर जिलाध्यक्ष मोहम्मद आशिफ (गुड्डू), प्रदेश कार्यालय प्रभारी मोहम्मद वकील खांन, प्रदेश सचिव अब्दुल अलीम खांन, मोहम्मद अबरार खांन, मोहम्मद नईम खांन, सरीता जी, साथ ही मोहम्मद अफजल, मोहम्मद आरिफ, हाफिज भाई, नयुम खोखर, होमगार्ड संघ के प्रदेश अध्यक्ष झलकन सिंह जी, अश्विनी जी सहित सैकड़ों समर्थक मौजूद रहे ।