
•मोतिहारी पकड़ीदयाल के प्रमुख श्रीमति गीता देवी ने आंगनबाड़ी केंद्र का किया निरीक्षण आंगनबाड़ी केंद्र मिला बंद 
•सुशासनी राज्य बिहार के पकड़ीदयाल में 18 महीने से बंद पड़ा है आंगनबाड़ी केंद्र.
•प्रशासन कुंभकर्ण की तरह निंद में है और सीडीपीओ भी जवाब देने से कतरा रही
दैनिक खोज ख़बर के लिये पकड़ीदयाल से प्रदीप कुमार की रिपोर्ट :-पकड़ीदयाल ब्लॉक के धनौजी पंचायत के हरनाथा दर्जी टोला में आंगनबाड़ी केंद्र का कोड संख्या 6 वार्ड नंबर 13 है .यह केंद्र 18 ममहीने से बंद है। यह केंद्र सि डि पि ओ रशिम कुमारी के आदेश अनुसार चलता है।यहाँ के लोगो का कहना है .c d p o को 5000 हजार रु.हर माह मिलता है केंद्र चले या न चले।
इस केंद्र की सेविका अनीता कुमारी है, सहायिका शवेता देवी है। वार्ड सदस्य का कहना है कि सेविकाअनीता कुमारी को जब जब मै कहती हूं आगनबाड़ी केंद्र क्यों बंद है तो अनीता कुमारी और उसके घर वाले मरने की धमकी देते है और कहते है तू कौन होती है खोजने वाली।
ऐसा केस करेंगे की कभी वार्ड सदस्य नहीं बन पाएगी, हरनाथा में ही आंगनबाड़ी केंद्र संख्या कोड 9 का भी वही हाल है । यह भी बंद मिला जो कि मालाह टोली मे यह केंद्र चलता है ।यहाँ सेविका सुंदरम कुमारी है।
यह सवाल जब cdpo के ऑफिस में जाकर प्रमुख गीता देवी ने और पत्रकारों ने c d p o रशिम कुमारी से पूछा गया कि ऐसा क्यों हो रहा है तो c d p o बोली आप सब कोई लिखित दीजिये।
प्रमुख गीता देवी का कहना है की सभी आंगनबाड़ी केंद्र से 1500 सौ से लेकर 5000 हजार रु .हरमाह लेती है।अब देखा जाए कि जिला प्रशासन इस पर क्या कार्रवाई करता है ।




Recent Comments