सम्पति को लेकर उसके पटीदारो ने की दम्पत्ति की हत्या
दोहरे हत्याकांड से क्षेत्र मे सनसनी
कुटी पर सो रहे महंथ व उसकी पत्नी को गला रेत उतारा मौत के घाट

कुशीनगर 20 जून। जिले के पडरौना कोतवाली क्षेत्र के ठोरी मोड के मठिया कुटी के नामित महंथ व उनकीे पत्नी को उसके सगे पटिदारो ने सम्पत्ति के लालच मे धारदार हथियार से र्निदयता पुर्वक काट कर मौत के घाट उतार दिया है।घटना का अजाम भोर मे अपराधियो ने तब दिया जब साधू व कुटी की सेविका उसकी पत्नी गहरी निद्रा मे कुटी मे सो रहे .थे। यह बात पुरे क्षेत्र मे आग की तरह फैल गयी और लोगो की भारी भीड़ इकठ्ठा हो गयी।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवो को कब्जे मे लेकर अगली कार्यवाही मे जुटी हुई है।इस घटना के बाद सभी आरोपी घर छोड़ फरार हो गये है।वही पुलिस लागातार छापेमारी कर अभियुक्तो की गिरफ्तारी मे जुटी हुई है।
घटना के बावत मिली जानकारी के अनुसार जय प्रकाश जो अपनी पत्नी सहित गांव स्थित मंदिर पर पूजा पाठ करते थे।और रात मे ऐही पर रहते थे ।बताया जाता है कि इनका कोई अवलाद नही होने के कारण पटीदार इनकी सम्पति पर गिद्व दृष्टी लगाये हुये थे। आज भोर मे रोज की तरह दोनो मंदिर पर ही सोये हुये थे कि धारदार हथियार से हमला कर मौत के नीद सुला दिया।हत्यारो ने घटना को अजाम देने के बाद फरार हो गये। कोतवाली पुलिस ने सक्रियता दिखायी होती तो दावे के साथ कहा जा रहा है कि दोनो की जान बचायी जा सकती थी।साधू का सगे भाई जान का प्यासा बना था दहशत मे एक एक रात गुजार रहे पति पत्नी कोतवाली पुलिस से एक माह से दरख्वास्त देकर जान बचाने का गुहार लगा रहे थे।परन्तु पुलिस ने एक साधु के मामले को तनिक भी ध्यान नही दिया। जिसके चलते क्रूर और लालची सगे भाई ने अपने भान्जे के साथ मिल कर सन्यासी भाई जयप्रकाश व भाभी लालती को मौत के घाट उतार दिया है।आज भोर मे हुई इस घटना से पुरे क्षेत्र मे सनसनी फैल गयी है।सम्पति के लालच मे हुई इस दोहरे हत्याकांड को लेकर पुलिस इसका पर्दाफाश करने मे जुटी हुई है।




Recent Comments