अँधा कानून है नगर परिषद के नोटिस के बाद भी मकान निर्माण कार्य जारी
मकान मालिक का आरओ व एडीएम के बाबू से हे लाइजिंन काम रुकेगा नही
अंचल राठौर
बून्दी 6 जुलाई। ढाल के तीन पात मकान मालकिन के आते ही नगर परिषद के अधिकारियो की टोन चेंज उसके पति ने कहा था मेरी पत्नि आते ही सब परमीशन खत्म हो जायेगी। आरओ से सेटिंग हे तो दूसरी और एडीएम के बाबू ने कहा बनाओं में साहब से आयुक्त के मोबाइल करवा दूँगा भाभी जी मस्त रहो भाड़ में जाए कॉलोनी वासी। जानकार सूत्रों के अनुसार बून्दी देवपुरा प्रोफेसर कॉलोनी में एक अवैध निर्माण कार्य बिना निर्माण स्वीकृति के मकान निर्माण कार्य कर रहे मकान मालिक के निर्माणधिन मकान पर अतिक्रमण दस्ते प्रभारी विकास गुर्जर, हय्याज भाई आदि ने नोटिस चस्पा किया गया था उसमे निर्माण स्वीकृति लेकर निर्माण कार्य करने व नाली को दुबारा गहरी बनाये ताकि कॉलोनी वासियों का मकान का पानी निकासी हो सके ये नोटिस स्वयं आयुक्त साहब के हस्ताक्षर युक्त थे। मगर 4 जुलाई को नोटिस चस्पा किया और 5 जुलाई को काम बन्द रखा 6 जुलाई को फिर काम चालु कर दिया । इस पर अतिक्रमण दस्ते ने मोके पर पहुंच काम बन्द करवाया और नोटिस का हवाला दिया मगर इस पर मकान मालिक ने आयुक्त साहब को मोबाइल कर कहा साहब कल में आपसे ओफ़ीस मिली थी कॉलोनी में मकान के और भी निर्माण चल रहे है फिर मेरी परमीशन ही कियो मांग रहे और नाली दुबारा निर्माण की तो मकान बनाने के बाद करवा लुंगी इस पर मकान मालिक ने आयुक्त साहब से अतिक्रमण दस्ते प्रभारी विकास से बात करवाई आयुक्त साहब ने कहा काम चलने दो। बात करने के बाद मोबाइल वापस मकान मालकिन को देते हुए दस्ते प्रभारी ने कहा कि आपको मोबाईल कर साहब के पास बुलवायेंगे तब आपको आना पड़ेगा। नाली गहरी नही होती तब तक काम बन्द रखना यह कहते हुए चले गए।
सूत्रो के अनुसार 5 जुलाई को सुबहउक्त मकान मालकिन ने एडीएम के बाबू तेज दायमा को घर बुलाया और चाय पिलाई उसने घर से लौटते वक्त कहा था नगर परिषद बून्दी अतिक्रमण दस्ता कुछ नही करेगा आये तो मेरी बात कराना। तभी कहते है शहर में कुछ भी बनाओ सब जाएज है एक और अवैध मकान के बिना परमीशन के बन रहे है नालियां मन माफिक मकान मालिक ने बना दी अब ओरो का नाली का पानी रोड पर बहें न्यूसेंस फेलता रहे कोई दिक्कत नही। शहर में इस तरह यही हाल है और दूसरी और नगर परिषद बून्दी को स्वच्छ सुंदर बनाने के लाखो के कलर विज्ञापन लगा रहे दूसरी और ऐसी कई मकान मालकिनो को कब तक परमीशन मिलती रहेगी प्रोफेसर कॉलोनी वासी त्रस्त है कॉलोनी वासियों की शिकायत के बावजूद ऐसे लोगों के काम जारी सही हे अमिताभ कि फ़िल्म अंधा कानून है।




Recent Comments