योगापट्टी:– केंद्र एवं राज्य सरकार में भ्रष्टाचार , हुआ विरोद्ध 

दैनिक खोज खबर तबरेज अजीज योगापट्टी संवाददाता की रिपोर्ट:-  योगापटटी प्रखंड में तभी तो आमआदमी को प्रखंड और अंचल कार्यालय मे बिना रिश्वत का काम नही होता है । उक्त बाते पार्टी के जिला मंत्री ओम प्रकाश क्रान्ति ने कही ।उन्होंने कहा कि आज केंद्र एवं राज्य सरकार के साथ साथ प्रखंड स्तर पर व्याप्त भ्रष्टाचार गांव में मनरेगा इंदिरा आवास पेंशन योजना में लूट-खसोट के कारण जनता तंग वो तबाह हो चुकी है ।  नोट बंदी के कुप्रभाव आज तक झेलना पड़ रहा है । वही किसानों की फसल का उचित कीमत नहीं मिलने के कारण किसान बदहाली का जीवन जी रहे हैं । दलितों अल्पसंख्यको तथा महिलाओं पर अत्याचार बढ़ता जा रहा है इसी तरह सरहद की रक्षा करने वाले किसानों मजदूरों के बेटे रोज शहादत देकर देश का इतिहास अपने खून से लिख रहे है । भाजपा किसान और मजदूरों दलितों अल्पसंख्यक महिलाओं के साथ सेना एवं पुलिस बल के जवानों के जान माल की रक्षा के नहीं हो रहा है । पार्टी केे कोषाध्यक्ष बबलू दूबे ने कहा कि अंचल के सीओ और बीडीओ गरीब मजदूर व असहाय का कार्य न करके दलालो के माध्यम से रिश्वतखोरी मे लगे है ।  वही हरेंद्र द्विवेदी ने अपनी मांगों को लेकर किसानों को कृषि लोन माफ करो किसानों का धान का मूल्य दो हजार  तथा गन्ना का दाम पांच सौ दो । साठ वर्ष वाले व्यक्ति को तीन हजार पेंशन दो, पर्चा धारी को पर्चा के मुताबिक कब्जा दिलाओ । सोनबरसा के मुशहरों को सीलिंग का भूमि बटवारा करो योगापट्टी स्वास्थ्य केंद्र पर दावा का कालाबाजारी बंद करो और  दवा का पूर्ति करो । राजस्व कर्मचारी प्रमोद यादव घूसखोर को जल्द हटाओ अंचल कार्यालय में एलपीसी में घुस लेना बंद करो प्रधानमंत्री आवास योजना में घर जल्दी बनाओ डीलरों की मनमानी पर रोक लगाओ तथा कार्ड का वितरण जल्द करो सीडीपीओ कार्यालय योगापट्टी में लूट-घसोट को बंद कराओ बिजली आपूर्ति में हो रही धांधली को  बंद कराओ वृद्धा पेंशन प्रखंड द्वारा बटवारा कराने की मांग की । मौके पर राधामोहन यादव किसान नेता गोलू चौधरी साधू सिंह मोहनलाल छठ मुखिया रामायण सिंह आदि लोग मौजूद रहे ।