सिवान :मौसम का मिजाज बदला
#परवेज अख्तर /सिवान :जिले में मौसम का मिजाज शुक्रवार की शाम अचानक बदल गया। सुबह से ही तेज हवाओं का चलना शुरू था लेकिन दिन के साथ वह थम गया लेकिन देर शाम तेज हवाओं के साथ आसमान में काले बादल छा गए। धूल भरी हवाओं से लोग जहां थे वहीं खड़े होकर छुपने के प्रयास में लग गए। खबर प्रेषण तक तेज हवाओं का चलाना जारी था। मौसम
विभाग के अनुमान से जिले में शुक्रवार को लगभग 30 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से धूल भरी तेज हवाएं चलीं जिससे पूरा आसमान काला हो गया। काले बादल आसमान में छाने से दिन में रात जैसा नजारा हो गया था। वहीं जिले के कृषि वैज्ञानिक ने आरके मंडल ने बताया कि मौसम विभाग के अनुसार अपने जिले में ऐसी आशंका नहीं जाहिर की गई थी। मौसम विभाग ने दो दिनों तक मौसम खराब होने का पूर्वानुमान लगाया है। इन्होंने बताया कि मौसम देख अंदाज लगाया जा सकता है कि बारिश भी हो सकती है। विभाग ने दो अप्रैल तक प्रदेश के मौसम में उथल-पुथल का निर्देश जारी किया है। इधर किसानों के चेहरे पर सबसे ज्यादा मायूसी थी। क्योंकि अगर अभी ओलावृष्टि होती है तो खेतों में लगे गेहूं और मक्का के अलावा आम के मंजर को सबसे ज्यादा नुकसान होगा। जबकि खेतों में खड़ी फसलों से ज्यादा कटी हुई फसलों को सबसे ज्यादा नुकसान होगा। इसलिए किसान सबसे ज्यादा चिंतित हैं। वहीं तेज हवाओं के कारण गर्मी से भी लोगों को निजात मिली।
—————-




Recent Comments