भाजपा के बूथ कार्यकर्ताओं की तैयारी बैठक सम्पन्न
फ़िरोज़ खान
सीसवाली 14 जून । सहकारी भवन सीसवाली में बुधवार को मंडल की बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओ की बैठक सम्पन्न हुई ।  भाजपा  मंडल अध्यक्ष दिनेश सोनी ने बताया कि 15 जून को जिला स्तरीय बूथ कार्यकर्ताओं की बैठक बारां में नटराज गार्डन में रखी गयी है । बैठक में मुख्यवक्ता रामशंकर वैष्णव थे । इस बैठक में 10 ग्रामपंचायतों के बूथ कार्यकर्ता उपस्थित थे । बैठक का संचालन भगवती प्रसाद गौतम ने किया । बैठक में भाजपा नगर अध्यक्ष श्यामलाल सोनी, पुर्व सरपंच ओमप्रकाश नागर, सतीश नेनीवाल, दिनेश दादिच, कौशल शर्मा, जोधराज गोचर, बिरधिलाल मालव, मनोज मालव, ओम पापडली, चंद्रप्रकाश बोहरा, सहित आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे ।