युथ फॉर नेशन द्वारा आयोजित युवा संसद के दूसरे दिन हुए कई बिल पारित 
आज़ाद नेब ब्यूरो चीफ़ राजस्थान 
जयपुर 4 जून। युथ फॉर नेशन द्वारा युवाओं में विधि निर्माण के लिए तीन चार एवम् पांच जून 2017 को राजस्थान चेंबर ऑफ़ कॉमर्स एम आई रोड जयपुर में युवा संसद का आयोजन के आज दूसरे दिन प्रातःकाल सत्र का प्रारम्भ मधु शर्मा प्रदेश अध्यक्ष भाजपा महिला मोर्चा एवम् राजस्थान एवम् युथ फॉर नेशन के संस्थापक महेश शर्मा ने किया इस अवसर पर युवा सांसदों को अलग अलग विषयों पर संसदीय कार्य प्रणाली पर अपने विवेक से कार्य करने के टिप्स दिए गए । कार्यक्रम संयोजक एवम् युथ फॉर नेशन के प्रदेश संगठन मंत्री देवेन्द्र धाकड़ ने बताया कि रविवार को चली युवा संसद में सरोगेसी बिल पर चर्चा हुई तथा जीरो ओवर में सांसदों ने अपने अपने क्षेत्रों की समस्यों से सरकार को अवगत करवाया तथा विपक्ष द्वारा पेश किये गए संशोधनों के साथ बिल पूर्ण बहुमत से पारित हुआ ।कार्यक्रम सह संयोजक दिनेश रॉय ने बताया कि सोमवार को प्रातः 10 बजे युथ फॉर नेशन कार्यक्रम का समापन कार्यक्रम होगा जिसमें राष्ट्रिय संत स्वामी प्रज्ञानानन्द महाराज के सानिध्य में मुख्य वक्ता जयंत राव सहस्त्र बुद्धे (राष्ट्रिय स्वयं सेवक संघ अखिल भारतीय संगठन मंत्री ) मुख्य अतिथि वासुदेव देवनानी शिक्षा राज्य मंत्री राजस्थान सरकार विशिष्ट अतिथि एस.एन. गुप्ता (एसएन ग्रुप) तथा अध्यक्षता सांसद गजेन्द्र सिंह शेखावत करेंगे । तीन दिवसीय इस शाला में देशभर के सैंकड़ों युवाओं ने भाग लिया है जिन्हें विधि निर्माण और संसद की कार्य प्रणाली का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।