सारण :मशरक पुलिस ने 15 कि.ग्र.गाजा के साथ तस्कर को दबोचा
——
रोहित कश्यप की रिपोर्ट
—–
मशरक सारण
पुलिस ने गुप्त सूचना पर मशरक थाना क्षेत्र के सियरभुक्का गांव में एक बस को रोका तथा उसकी तलाशी ली तो उसमें एक बड़ा बैग में सफेद रंग के पोलिथिंग में भरा 15 के जी गाजा बरामद किया गया। मौके पर गाजा तस्कर भी गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार गाजा तस्कर युपी लखनऊ के कुर्सी थाना क्षेत्र के कंचनापुर गांव के डीजे राम का पुत्र धर्मेन्द्र कुमार चौहान बताया जा रहा है। जो मशरक से पवार ट्रेवल्स में एक बैग मे गाजा लेकर जा रहा था कि पुलिस ने नाटकीय ढंग से गिरफ्तार कर लिया तथा मौके से बैग में भरा 15 किलो गाजा भी बरामद किया। छापामारी दल का नेतृत्व मशरक थानाध्यक्ष अजय कुमार पासवान कर रहे थे। छापामारी दल में अवर निरीक्षक सतीस कुमार सिंह व थाना पुलिस बल सामिल था। गिरफ्तार गाजा तस्कर धर्मेन्द्र ने बताया कि वह तरैया थाना क्षेत्र के महुली गांव के मुन्ना सहनी से गाजा ले जाता है। मुन्ना सहनी गाजा का सप्लायर है। इस सम्बन्ध में मशरक पुलिस इंस्पेक्टर दिनेश पासवान ने बताया कि मशरक पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि दिल्ली जाने वाली बस पर एक गाजा तस्कर भारी मात्रा में गाजा ले जा रहा है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उक्ति बस को सियरभुक्का गांव में रोक कर जब तलाशी ली तो एक ब्यक्ति को गाजा के बैग के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। जो लखनऊ का धर्मेन्द्र चौहान बताया जाता है।





Recent Comments