प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश की तस्वीर ही बदल दी है-प्रेम कुमार 
—–
रोहित कश्यप की रिपोर्ट 
—–
मशरक /सारण 
पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी महाजनसम्पर्क अभियान का रविवार को विधिवत शुभारंभ करते हुए नेता प्रतिपक्ष डाॅ0 प्रेम कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश की तस्वीर ही बदल दी है। उन्होंने कहा कि तीन वर्ष पूर्व में जब भाजपा की सरकार केन्द्र बनी थी और प्रधानमंत्री पद पर नरेन्द्र मोदी की ताजपोषी हुई थी। तब देश की जनता ने सोचा ही नही था कि भारत बदलेगा। लेकिन आज नरेन्द्र मोदी ने देश की तस्वीर ही बदल दी है। वे मशरक प्रखंड क्षेत्र के बंगरा गढ गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय परिसर में आयोजित सभा को सम्बोधित करते हुए ये बातें कहा। उन्होंने कहा कि केन्द्र के पैसे पर नीतीश सरकार राजनीति कर रही है। पी एम नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार देश की तरक्की के लिए लगातार बेहतर काम कर रही है। पिछले तीन साल में महंगाई को नहीं बढ़ने दिया है। बीते दो साल में खाद की कलाबाजारी नही हुई। केन्द्र ने विहार में चार लाखों मकान बनाने के लिए 75 हजार रूपये की राशि को बढ़ा कर डेढ़ लाख रूपये कर दी है। पिछले तीन साथ में चार करोड़ परिवारों को शौचालय उपलब्ध करा दिया गया है। उन्होंने कहा कि गुजरात के 31 जिलों में किसी भी परिवार को शौच करने के लिए बाहर नही जाना पड़ता है। चार लाख परिवारों को मुफ्त में गैस कनेक्शन दिया गया है। इतना ही नहीं मोदी सरकार ने इस योजना को आधार से जोड़ कर दो करोड़ फर्जी कनेक्शनधारी की पहचान कर सरकारी राजस्व की बचत की है। उन्होंने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार ने देश में 112 करोड़ लोगों को आधार कार्ड से जोड़ने का काम किया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की चर्चा देश ही नही बल्कि विदेशों में हो रही है।