मोतिहारी। सिकरहना के पचपकड़ी ओपी थानाक्षेत्र के भंडार व श्यामबखरी गांव में रविवार की देर शाम दो विवाहिताओं की हत्या उनके ससुराल के लोगों ने कर दी। पुलिस ने एक मामले में पति व ससुर को गिरफ्तार किया है। पहली घटना पचपकड़ी ओपी के भंडार गांव की है। यहां पार्वती देवी के शरीर पर ससुराल वालों ने केरोसिन छिड़का और उसे आग के हवाले कर दिया। अधजली लाश को लेकर ढाका में एक निजी चिकित्सक के यहां पहुंचे, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद सुसरालवालों ने पीपरा वाजिद सरेह में लाश को फेंका और भागने का प्रयास कर रहे थे। इसी दौरान ग्रामीणों के सहयोग से पति अनिल साह एवं ससुर शिवगुलाम साह को पकड़े गए। मामले में सीतामढ़ी जिला के बैरगनिया थानाक्षेत्र के जमुआ निवासी रामनरेश साह ने पुलिस को दिए आवेदन में कहा है कि चार साल पूर्व अपनी पुत्री की शादी की थी। ससुराल वाले बाइक की मांग कर रहे थे। नहीं देने के कारण मेरी पुत्री की हत्या कर दी। मामले आठ लोगों को आरोपित किया गया है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी पति अजय साह एवं ससुर दोनो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।