Θ बेतिया – शहर में हुई नाबालिग से दुष्कर्म के घटना के खिलाफ बेतिया अरेराज मुख्य पथ को घंटो रखा जाम

✍न्यूज इनपुट नीरज ठाकुर बेतिया (प.च) बिहार 👉
आज दिनांक 18/01/2019 को स्थानीय महारानी जानकी कुंवर महाविद्यालय के युवाओं ने आक्रोश मार्च निकालते हुए शहर में हुई नाबालिग से दुष्कर्म के घटना के खिलाफ बेतिया अरेराज मुख्य पथ को घंटो जाम रखा. आक्रोश मार्च का नेतृत्व छात्र नेता चंदन सिंह ने किया.उन्होंने कहा कि ऐसी घटना मानवता के नाम पर कलंक है इसने चंपारण की पवित्र धरती की छवि को धूमिल करने का काम किया है।

वहीं वरीय छात्र नेता पंकज चौबे ने कहा कि इस घटना से लोगो में आक्रोष का माहौल है.बावजूद इसके स्थानीय सांसद एवं विधायक की चुप्पी निंदनीय है अगर पीड़िता को न्याय एवं उचित मुआवजा नहीं मिला तो छात्र संगठन रेल चक्का जाम करेगा.राष्ट्रीय आजाद मंच के प्रदेश प्रभारी विशाल कुमार मिश्र ने कहा कि प्रशासन की लापरवाही के कारण जिले में अपराध लगातार बढ़ रहा है और अब छात्राएं भी जिले के अंदर असुरक्षित हो गयी हैं.जब तक ऐसे कृत्य को अंजाम देने वालों के खिलाफ कड़ा कानून नहीं बनता तब तक ऐसी घटनाएं समाज को कलंकित करते रहेंगे.इसकी सजा फांसी ही होनी चाहिए।

वहीं राष्ट्रीय आज़ाद मंच के जिला अध्यक्ष शैलेश कुमार दुबे ने कहा कि इस घटना ने लोगो में भय पैदा कर दिया है.एवं लोग सहमे हुए है.भूमिहार एकता मंच के सत्य प्रकाश,राम लखन सिंह यादव कॉलेज के अध्यक्ष अभय कुशवाहा,एमजेके कॉलेज से राहुल कुमार,लोकेश कुमार,धीरज कुमार ने संबोधित करते हुए कहा इस प्रकार के प्रकरणों का समय से जांच नहीं होने के कारण असामाजिक तत्वों के हौसले बुलंद हो जाते हैं।

सभी युवाओं ने एक स्वर में कहा कि आरोपियों की फांसी अतिशीघ्र हो यदि समय से कानूनी कार्रवाई नहीं होती है तो हम छात्र युवा पुनः चरणबद्ध आंदोलन करने को बाध्य होंगे जिसकी जवाबदेही शासन प्रशासन की होगी सड़क से सदन तक आंदोलन होगा. इस दौरान युवाओं ने सरकार एवं स्थानीय शासन प्रशासन,सांसद विधायक के विरुद्ध जमकर नारेबाजी किया.मौके पर आकाश राज,नवनीत सिंह,सरफराज खान,विवेक गुप्ता, रिशु पटेल,सुधांशु यादव,शुभम कुमार अमित कुमार,राहुल यादव,आनंद सिंह,राजन यादव,सुशांत राय,बिट्टू शाह सहित सैकड़ों युवा मौजूद रहे।




Recent Comments