पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव का बजरंग चौक पर राजद कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत
संवाददाता, वैशाली।
पटना से छपरा जाने के क्रम में पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव का जोरदार स्वागत राजद कार्यकर्ताओ ने किया। संविधान बचाओ न्याय यात्रा पर निकले तेजस्वी यादव ने 21 अक्टूबर से इस यात्रा का आरंभ छपरा से किया।

छपरा जाने के क्रम में जेपी सेतु के बजरंगबली चौक पर राजद के सोनपुर विधायक डॉक्टर रामानुज प्रसाद , रमेश यादव, मनोज राय के साथ सभी राजद कार्यकर्ताओ ने बैड बाजा, घोड़े के साथ उनका भव्य स्वागत फूल मालाओं से किया।

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव रविवार से अपनी संविधान बचाओ न्याय यात्रा का दूसरा चरण छपरा से शुरू कर रहे हैं। तेजस्वी की इस यात्रा का दूसरा चरण 11 दिवसीय है।

इस दौरान वो बिहार के कई जिलों में वर्तमान सरकार की नाकामियों समेत राज्य में बढ़ते अपराध,भ्रष्टाचार समेत अन्य मुद्दों को लेकर जनता को जागरूक करेंगे। वही तेजप्रताप भी पूर्वी चंपारण के लिए प्रस्थान कर गए ।




Recent Comments