
मांझी। मांझी के सरकारी कार्यालयों में कथित रूप से व्याप्त भ्रष्टाचार के विरोध में सोमवार को महागठबंधन के कार्यकर्ताओं द्वारा चेतावनी रैली निकाली गई। रैली के माध्यम से कम्युनिस्ट पार्टी के लोकल कमेटी के माध्यम से बी डी ओ नीलकमल को एक 15 सूत्री ज्ञापन सौंपा गया। यह रैली स्थानीय नरपलिया मोड़ से प्रारंभ हुआ जो मियां पट्टी दक्षिण टोला हसन अली बाजार मुख्य मार्ग से होते हुए प्रखंड मुख्यालय पर पहुंचा जहां एक सभा में परिवर्तित हो गया। सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने आरोप लगाया कि प्रखंड मुख्यालय सहित हॉस्पिटल आदि सरकारी कार्यालयों में लूट खसोट हो रहा है। यह चेतावनी मार्च उन्हीं को संदेश पहुंचाने के लिए किया गया है। गरीबों की आवाज अधिकारियों को सुनना पड़ेगा। अब लूट खसोट बंद करना पड़ेगा। अधिकारी एवं दलाल सुधर जाएं वरना चेतावनी के बाद अब उस अधिकारी की घेराव की जाएगी। अगर इससे भी नहीं सुधार हो पाया तो यह आवाज विधायक डॉ सत्येंद्र यादव द्वारा सदन तक उठाया जाएगा। दिए गए ज्ञापन में मुख्य रूप से इंदिरा आवास में हो रहे लूट खसोट को बंद करने बच्चों को समय से पोषाहार देने सभी विकलांग को पेंशन दिलाने राशन कार्ड बनवाने आधार कार्ड बनवाने अस्पताल में डॉक्टर को उपस्थित रहने एवं मुख्य दवा के साथ साथ जहरीले जानवरों का वैक्सीन उपलब्ध कराने आदि 15 सूत्री मांगों को सभा स्थल पर वीडियो को बुलाकर सौंपा गया। वही कामरेड बच्चा राय ने अपने संबोधन में कहा की किसान बिल का मांझी के ग्रामीण एवं किसान भी विरोध कर रहे हैं। अगर आवश्यकता पड़ी तो मांझी से यह दिल्ली भी जाने को तैयार हैं। सभा में दलन यादव बच्चा राय विनय कुमार डॉ आनंद तिवारी सैफ अली धनु कुमार शैलेश यादव हरीनिवास गोस्वामी रमेश यादव डॉ सत्य नारायण यादव आदि लोगों ने संबोधित किया। संचालन जुबेर अहमद ने किया।




Recent Comments