मधेपुरा:मुरलीगंज प्रखण्ड क्षेत्र के परमानंदपुर पंचायत में एक दर्जन मवेशी की मौत हो गई और मृत्यु बढ़ती ही जा रही है
रणजीत कुमार सुमन”दैनिक खोज खबर” मुरलीगंज, मधेपुरामधेपुरा जिले के मुरलीगंज प्रखण्ड अन्तर्गत परमानंदपुर पंचायत में करीब एक दर्जन मवेशी मरने की सुचना मिली है। तो सुक्रवार को परमानंदपुर पंचायत पहुंचा तो वहा के ग्रामीणो ने बताया कि।
इस पंचायत में दस दिन पहले से ही मवेशी का मृत्यु हो रही है, और अभी तक में करीब दस पन्द्रह मवेशी मर चुके है और दिन ब दिन बढ़ती ही जा रही है। यह भी कहा कि जो की पशु को सिर्फ घास और लाड़ का कुट्टी खिलाते है ।
ग्रामीण ने यह भी बताया कि ऐसी बिमारी होने के बाद गाव के देहाती पशु डाक्टर से भी इलाज करवाया फिर भी नही बिमारी ठीक हुआ।कुछ भैस का ऐसा स्थिति देखने को मिला की लग रहा था की यह भी नहीं बच पायेगा ।दिन व दिन पशु की मृत्यु में बढोतरी ही हो रही है ।सभी मरा हुआ पशु को मिट्टी के तले गारते जा रहे है, कुछ ग्रामीण ने मिट्टी के तले गाड़ा हुआ भैस को मिट्टी खोंधकर दिखाया। ग्रामीणो ने यह भी कहा कि इसकी जानकारी प्रखण्ड पशु चिकित्सा पदाधिकारी को दी गई।
वही प्रखण्ड पशु चिकित्सक पदाधिकारी रदाउदरहमान ने बताया कि किस प्रकार मवेशी की मौत हो रही है। यह जानकारी लेने के लिए हमें डाक्टर को भेज रहे है, उसके वाद ही इस बिमारी का पता चलेगा ।

ग्रामीणों ने बताया कि परमानंदपुर पंचायत के बगल में पोंखराम पंचायत में मवेशी हास्पीटल भी है ।
पोंखराम पंचायत के मवेशी हास्पीटल बना गौशाला ।
पोंखराम पंचायत के ग्रामीण चूलहाय राम पिता अनुरुध राम वार्ड नंबर 01 ने इस हास्पीटल की जानकारी दी कि यह मवेशी हास्पीटल कई वर्षो से बंद परा हुआ है, कुछ दीन इसमें डाक्टर साहैब आकर बैठे थे लेकिन अब नही आते इस हास्पीटल के बाड़े में कई बार फोटोग्राफ भी करके ले गये है फिर भी अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है ।पिरित परिवार का नाम जिस परिवार का मवेशी मरा- अरुण यादव, पिता जयनारायण यादव, वार्ड नंबर 11 का भैस मरा ,विजेंद्र यादव पिता सुरेन्द्र यादव वार्ड नंबर 11 का भैस मरा, दशरथ यादव पिता कमल यादव वार्ड नंबर 11 का भैंस, रजन यादव पिता रुदी यादव वार्ड नंबर 09 का भैंस, इन्दल यादव पिता उपेन्द्र यादव वार्डनंबर 11का भैस, सूरी यादव पिता सिहेश्वर यादव वार्ड नंबर 09 का भैस, अमोद यादव पिता जयनारायण यादव वार्ड नंबर 11 का गाय और गाय का एक बच्चा मरा, मदन यादव पिता विन्दी यादव वार्ड नंबर 09 का भैस , वोंकू रजक पिता स्व डोमी रजक वार्ड नंबर 10 का गाय ,सुभाष यादव पिता चिनाय यादव वार्ड नंबर 09 का भैस रवेन यादव पिता बैजनाथ यादव वार्ड नंबर 11 बाॅछी, एवं रामटहल यादव पिता वालो यादव वार्ड नंबर 11 का गाय ओर गाय की बच्ची मरी सभी के मुह से गाज पोटा गया उसके बाद मरते गये।




Recent Comments