नालन्दा:श्रीमद् भागवत कथा के श्रवण से जीवन सफल होता है और लोग सत्कर्म में लगते हैं
⏭कुमुद रंजन सिंह”दैनिक खोज खबर”बिहारशरीफ, नालन्दा: श्रीमद् भागवत कथा जीवन को श्रेष्ठ बनाने वाली सर्वोतम कथा है। इसलिए कथा में हिस्सा लेने वाले तमाम भक्तजन, श्रद्धालु और धर्म प्रेमी पुण्य के भागी बने हैं। श्रीमद् भागवत कथा श्रवण मात्र से पापों का हरण और जीवन सफल हो जाता है।
जिस नगरी व गाँव, शहर में श्रीमद भागवत कथा सुनी जाती है वह भगवान की नगरी हो जाती है। श्रीमद भागवत कथा सुनने से वैराग व भक्ति आती है।
जिस प्रकार से बीमार आदमी को दवा की जरूरत होती है। उसी प्रकार से श्रीमद भागवत इंसान की मूल जरूरत है। उक्त बातें श्री सांई मंदिर जलालपुर,सोहसराय स्थित प्रांगण में श्री सांई मंदिर समिति जलालपुर के अध्यक्ष विशुनदेव कुमार की अध्यक्षता में आयोजित श्रीमद भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ का मुख्य कथा वाचक पूज्यपाद स्वामी श्री दास जी महाराज ने कही।
स्वामी श्री दास जी ने कहा कि किसी मनुष्य के पास सभी सांसारिक सुख साधन रहने के वावजूद भी भक्ति भावना के अभाव में उसका जीवन निरर्थक हो जाता है।
भगवान धरती पर भक्तों की रक्षा के लिए आत-जाते रहते हैं। जब-जब पृथ्वी पर अत्याचार, व्यभिचार बढ़ा है, तब-तब भगवान अपने भक्तों के रक्षा के लिए अवतरित हुए हैं। सच्ची श्रद्धा और भाव से भगवान की भक्ति करने से सभी प्रकार की चिन्ता दूर हो जाती है।
मनुष्य धरा पर स्वयं अपना मित्र और शत्रु है। गरीब हो या पूंजीपति, बलवान हो या निर्बल जिसका मन साफ है उसके पास दुनिया की सारी चीजें हैं। धर्म के नाम पर अभिमान रखने तथा झगड़ने वाले बहुत हैं पर धर्म का आचरण करने वाले बहुत कम। सभी धर्म अच्छाई, इंसानियत, मानवता और जीवन को सफल बनाने का द्वार है।
जिसके मर्म को गहराई से समझने की आवश्यकता है। कथा यज्ञ में बांसुरी वादक रवि द्विवेदी, तबला वादकबिनोद चतुर्वेदी, और रजनीश द्विवेदी ने गायन किया।
ज्ञान यज्ञ के अवसर पर आयोजन समिति द्वारा नियमित रूप से भक्त जनों का परिसर में ख्याल रखा जा रहा है।
प्रवचन के पूर्व वेद मंत्र से भागवत ग्रंथ का विधिवत पूजन किया गया। मुख्य यजमान श्री विशुनदेव कुमार सपत्नीक बबीता कुमारी ने श्री दास जी महाराज का चंदन-बंदन और माल्यार्पण किया।समिति के सदस्यों ने आगत अतिथियों का स्वागत किया।
कथा श्रवण में समाजसेवी राकेश बिहारी शर्मा, भक्त जितेंद्र कुमार, रविंद्र चौधरी, शिवेन्द्र कुमार, अनीता देवी, रौशन, सन्तोष कुमार, बबलू कुमार, चुन्नू गोप, राज कपूर, विंदेश्वरी चौधरी, राजेंद्र महतो, माणिक चंद महतो, गोपाल सिन्हा, रवि कुमार सहित सैकड़ों भक्त मौजूद थे।




Recent Comments