सारण :डोरीगंज मे आंधी आने पर घंटों बिजली गुल 
——-
#आँधी आई आँधी आई बिजली की नानी याद आई 
——
दिग्विजय सिंह बबलू की रिपोर्ट 
——
डोरीगंज/सारण 
सदर के तेलपा ग्रीड के परेशान बिजली उपभोक्ता आँधी के नाम पर ही घंटो बिजली गुल करने की नई परंपरा से परेशान हो गए है । एक तो पहले से ही लोड वोल्टेज की समस्या एवं कम मात्रा मे उपलब्धता से परेशान उपभोक्ताओं के सामने आँधी के नाम पर घंटो बिजली गुल होने की नई परंपरा ने परेशानी मे डाल दिया है ।
आँधी तेज आई हो तो बिजली की समस्या उत्पन्न होना लाजमी  है लेकिन हवा के तेज झोको पर ही  समस्या या फॉल्ट बताकर घंटो बिजली गुल करना बहुत ही नाइंसाफी लगता है ।
अक्सर तेलपा ग्रीड के उपभोक्ताओं को ऐसी ना होने वाली समस्या से दो चार होना पर रहा है । एक तो गर्मी की भाड़ी उमस से परेशान लाचार उपभोक्ताओं को इस नई समस्या के सामने अपने आपको असहाय महसूस होने को विवश होने को मजबूर होना पर रहा है ।
न तो विभाग द्वारा  बिजली सप्लाई के लिए कोई समय सीमा तैयार की गयी है और न ही कितने घंटे बिजली दी जाएगी इसके लिए रुपरेखा ही तैयार की गयी है । कब बिजली कटेगी और कब आएगी यह किसी को पता नही अक्सर शाम मे ही बिजली काट ली जाती है जब बच्चो के पढ़ने का समय होता है । इस आधुनिक युग मे भी लोगो को लालटेन युग मे जिने को मजबूर होना पर रहा है । 
जिले के अधिकांश भागों मे बिजली सप्लाई के लिए समय सीमा निर्धारित की गयी है लेकिन यहाँ  समस्या फिल्म शोले के उस डायलॉग के समान है कि कब बिजली आएगी हमको नही पता और कब बिजली जाएगी हमको नही पता ।
रही बात बिजली बिल भुगतान की तो वो भी आज ग्रामीण क्षेत्र शहरी क्षेत्र से काफी आगे है । ससमय भुगतान के बाद भी आधी बिजली मिलना यह तो बहुत नाइंसाफी है ।
इस बाबत जेई आलोक कुमार का कहना है कम से कम 14  घंटे बिजली दी जा रही थी लेकिन इघर लोकेशन से संबंधित कुछ समस्या आयी जो ठीक कर ली जाएगी।