राजस्थान सरकार ने गुर्जरो को ओबीसी में फिर किया शामिल
राकेश फौजदार ( Edited by आज़ाद नेब )
भरतपुर 19 मई। राजस्थान सरकार ने शुक्रवार को एक अधिसूचना जारी करते हुए पांच जातियों को ओबीसी (अन्य पिछड़ा वर्ग) में शामिल कर लिया है। इन पांच जातियों में गुर्जर, रैबारी, बंजारा, गड़रिया और गाड़िया लोहार जाति शामिल हैं।राज्य सरकार की ओर से जारी की गई इस अधिसूचना में इन पांचों जातियों को 9 दिसंबर 2016 से ओबीसी में शामिल माना जाएगा. अधिसूचना में सरकार ने इस नई व्यवस्था को सुप्रीम कोर्ट में लंबित मामले पर फैसले के अधीन बताया गया है।




Recent Comments