सारण :जबरन योगदान के बाद उपस्थिति बनाने को लेकर शिक्षिका के परिजनों द्वारा जमकर हंगामा
#हरि किशोर सिंह

मशरक
थाना क्षेत्र के उत्क्रमित मध्य विद्यालय जजौली में एक रोज पहले जबरन योगदान के बाद गुरुवार को उपस्थिती बनाने को लेकर एक शिक्षिका के परिजनों द्वारा जमकर हंगामा किया गया।इस दौरान विधालय के उपस्थित पंजी सहित अन्य पंजी को फाड़ दिया गया। जिसे लेकर प्रधानाध्यापिका कुमारी पुनिता और योगदान के लिए पहुँची चंदा कुमारी के बीच मार पीट हुई।जिससे दोनों शिक्षिका जख्मी हो गयी। दोनों का उपचार मशरक सीएचसी में चल रहा है।घटना के बाद शिक्षिका चंदा कुमारी के परिजनों द्वारा विधालय में ताला जड़ दिया गया और यह अल्टिमेटम दिया गया कि जब तक उपस्थिति बीआरसी में नहीं भेजा जाएगा विधालय नहीं खुलेगा। इस संदर्भ में विधालय की प्रधानाध्यापिका ने थाना में एक आवेदन दिया गया है पुलिस जांच में जुटी है हैं।आवेदन में प्रधानाध्यापिका द्वारा कहा गया है कि 30 जनवरी को विधालय सत्यापन के बहाने पहुंचे प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी के साथ बीआरपी और सीआरसी कर्मी ने जबरन उक्त शिक्षिका का योगदान कराने के लिए आदेश पुस्तिका में बर्नित करा दिया था।बताते चलें कि शिक्षिका के इस विवाद में पढने के लिए पहुचें छात्रों को वापस घर लौटना पड़ा।




Recent Comments