भीलवाडा: और पिस्टलें पकडी,खुफिया पुलिस तंत्र::हुवा सक्रिय
दिलीप मेहता 
भीलवाडा शहर 29 मई।  आज और देशी पिस्टले मिलने से पुलिस बल और चौकस हो गया है । कल की घटना में तीन देशी पिस्टले पकडी गई थी और आज भी दो देशी पिस्टले पकडने से भीलवाडा शहर में हलचल बढ़ गई है ।   पुलिस अधीक्षक प्रदीप मोहन शर्मा ने जानकारी देते हुये बताया कि ए एस पी गोपालस्वरूप मेवाडा के निर्देशन में आज मुखबिर की सूचना पर शहर डीएसपी राजेन्द्र त्यागी के नेतृत्व में भीमगंज थानाप्रभारी राकेश कुमार ने तिलक नगर सेक्टर 5 हलेड रोड पर अयुब पिता नजरूदीन मंसूरी  नि. करजालिया थाना रायला के पास से एक देशी पिस्टर दो राउण्ड  तथा खेडाखूंट माताजी जुनावास से जगदीश पिता जगन्नाथ कुमावत नि. हरिपुरा, मांडल के पास से देशी पिस्टल व 4 कारतूस बरामद किये । पुलिस ने मु. न. 182 व 183 / दर्ज कर दोनो को गिरफ्तार किया व इनके पास मिले हथियार जब्त किये है । भीलवाडा में दो दिन में 5 पिस्टले मिलने से लोगो में दहशत फैल रही है । कभी शांत रहने वाला भीलवाडा बिते वर्षो में काफी बदल गया है और अपराध बढ़ने लगे है । भीलवाडा में जब एएसपी गोपालस्वरूप मेवाडा ने कार्यभार संभाला उसके बाद से ही पुलिस ने नाकाबंदी,, गस्त व धरपकड तथा कानून व्यवस्था में सुधार कर बहुत मेहनत की हे । आज उसी का परिणाम है कि अब देशी पिस्टले भी बरामद होने लगी है ।  पिस्टले मिलने से पुलिस भी सकते में है और गहन अनुसंधान जारी है ।। रिपोर्टर दिलीप मेहता……