योगापट्टी:- आंधी की उफान ने मचाई तबाही   
दैनिक खोज खबर तबरेज अजीज योगापट्टी सवांददाता की रिपोर्ट:-  योगापटटी प्रखंड में रविवार की सुबह आयी आंधी तुफान और बारीस ने तबाही मचा कर कोहराम मचा दिया है  इस हादसे मे प्रखंड के नवलपुर थाना क्षेत्र मे पांच लोगो की मौत घर गिरने के कारण होने की बात बताई जा रही है । मरने वालो मे थाना क्षेत्र के कौलापुर वृता गांव निवासी शर्मा यादव की  16वर्षिय पुत्री प्रेमशीला कुमारी ढढवा गांव निवासी मैनेजर चौधरी पिता सीताराम चौधरी, मुसमात चंद्रावती पति स्वर्गीय बच्चा चौधरी भरथापटटी की रीमा कुमारी  14 वर्ष पिता शंभू यादव तथा दुधियवा की संता देवी पति दिनानाथ महतो बताये गये है । 

इस घटना मे सैकड़ो घर के परिवारो को बेघर कर खुले आसमान के नीचे खडा कर दिया है । प्राकृतिक की इस कहर ने करीब आधे घंटे तक अपनी आगोश मे लेकर प्रखंड के सिसवा मंगलपुर, जरलपुर खुटवनिया, चौमुखा , कौलापुर वृता, ढढवा दुधियवा भरथापटटी आदि दर्जन भर गांवो मे अपनी तबाही का मंजर चलाकर कोहराम मचा दिया । सैकडो पेड पौधो को को जमीन पर सुला दिया और सैकड़ो लोगो को घायल कर भयावह बना दिया । इस घटना मे नजमा खातून संतोष यादव चंडी यादव लक्ष्मीना देवी आदालत यादव अख्तर अंसारी जहीर चौधरी बुधिया देवी लालसा देवी विशाल कुमार नकछेदी राउत तस्लीम मिया सोनी देवी मोहन राम मैनेजर चौधरी अखिलेश राम धर्मनाथ राम चंद्रकिशोरमहतो पंडित महतो अच्छेलाल प्रसाद सुरेंद्र महतो सहित सैकड़ो लोग घायल हो गये है । घटना की सूचना पर स्थानीय प्रशासन के पदाधिकारी सीओ शंभू नाथ राम थानाध्यक्ष विवेक कुमार जयसवाल राजमणि बीडीओ रामानुज कौशिक और कर्मचारीयो का एक दल घटना की जानकारी और सुची तैयार करने मे जूट गये है । 

जबकि मृत्य सभी के लाश को पुलिस अपने कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए एमजेके अस्पताल बेतिया भेजा जा रहा है । सीओ शंभू नाथ राम ने बताया कि घटना की जानकारी के बाद अंचल कार्यालय के कर्मीयो और राजस्व कर्मचारीयो को घटनास्थल पर भेज कर आपदा मे ध्वस्त हुए घर की सुची तैयार करने के लिए लगाया गया है । उन्होने बताया कि तेज आंधी तुफान और बारीस ने तबाही मचा कर सैकड़ो परिवारो को बेघर कर दिया है । जबकि इस हादसे मे अलग अलग तीन गांवो मे पांच लोगो को मौत की नींद सुला दिया है । इधर घटना के बाद घटनास्थल पर स्थानीय समाज सेवी सह ऐलिसा कम्पनी के डीलर शंभू प्रसाद राजन यादव जिला पार्षद खुशबू राज भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष संजय पांडेय विजय पांडेय कौशल किशोर पाण्डेय धर्मनाथ यादव मुरली मनोहर पांडेय मुखिया बृजकिशोर यादव मुखिया  हाफिज गद्दी आदि लोगो ने हादसे मे पिडित परिवारो के साथ सहानुभूति जताई । तथा सरकारी सहायता के लिए पदाधिकारियो से बात चीत भी फोन पर किया । घटनास्थल पर मेडिकल टीम भी जख्मी लोगो के  ईलाज के लिए कैम्प लगाई हुई है ।