रेलवे ने अपनी प्रसासनिक तत्परता के चेक आउट के लिए कराया मॉक ड्रील

#************************************#
रेलवे द्वारा डुमरी जुअरा स्टेशन के पास मालगाड़ी दुर्घटना की अफवाह फैला प्रसासनिक तत्परता को जाँचा -:
#**********************************#
डोरीगंज( सारण)
सोनपुर मंडल रेलवे ने अपनी प्रसासनिक तत्परता के चेक आउट के लिए मॉक ड्रील कराया ।
इस के तहत रेलवे द्वारा चेक आउट योजना के तहत छपरा सोनपुर रेलखण्ड के डुमरी जुअरा एवं बड़ा गोपाल स्टेशन के बीच गेट नम्बर 27 के पास डाउन BO XNDC मालगाड़ी डिरेल हो गयी है जिसमे 5 – 7 आदमी घायल हो गए है एैसा सुचना हुडर बजाने के बाद रेलवे प्रसासन को दी ।
जिसके बाद यह सुचना सोनपुर रेल मंडल के सभी प्रसासनिक हलको मे पहुँची जिसके बाद तत्परता दिखाते हुए मंडल के आर पी एफ एवं जी आर पी के सभी पदाधिकारी एवं जवान आनन फानन मे आपदा सामाग्री के साथ डुमरी जुअरा स्टेशन पर पहुँच गए । स्थानिय अवतार नगर की पुलिस भी मौके पर पहुँच चुकी थी ।
यहाँ पहुचने के बाद पदाधिकारियों को जानकारी दी गयी की यह मॉक ड्रील कराया गया है जो समय समय पर प्रसासनिक तत्परता की जाँच के लिए की जाती है ।
मौके पर पहुँचे सोनपुर रेल डी एस पी डॉ अखिलेश कुमार एवं आर पी एफ एस आई बी सोनपुर के इंस्पेक्टर श्री कान्त सिंह ने बताया की रेलवे द्वारा समय समय पर अपनी प्रसासनिक तत्परता को आँकने के लिए ऐसे झुठे अफवाह के माध्यम से मॉक ड्रील कराती रहती है जिसमे पाया गया की जी आर पी एवं आर पी एफ सोनपुर के सभी संबंधित पदाधिकारी पुलिस बल असिस्टेंट कमांडेंट , इंस्पेक्टर , हवलदार सहित भारी संख्या मे पुलिस बल मौके पर पहुँच अपनी तत्परता दिखायी है ।




Recent Comments