सारण : हत्या के दो आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल 
मढौरा /सारण 
मढौरा थाना क्षेत्र के माधोपुर मे बालक की हत्या के दो नामजद आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर रविवार को जेल भेज दिया ।घटना के बाद परिजनों के बयान के बाद  शनिवार को मढौरा पुलिस ने देर शाम सुरेन्द्र राय एवं बिजली राय को माधोपुर गांव से गिरफ्तार कर लिया था ।बताते चले की माधोपुर मे तेरह वर्षीय बालक की  शव मिलने से गांव मे सनसनी फैल गई थी  ।मृतक बालक पवन कु राय माधोपुर छठु राय के टोला के बद्री राय का तेरह वर्षीय पुत्र था  । परिजनों ने पुलिस को सुचना दिया ,तो पुलिस ने घटना स्थल से शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया ।मृतक बालक पवन के पिता के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गई थी।जिसमे मृतक के पिता बद्री राय ने आपसी जमीनी विवाद मे दुश्मनी की बात बतायी गई थी  ।पुलिस ने त्वरित कारवाई करते हुये दोनो आरोपियों को  शनिवार देर संध्या गिरफतारी कर लिया ,जिसे रविवार को जेल भेज दिया गया ।