अंता:खुले मैदान में बैठकर की पढ़ाई, परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत
काचरी के सरकारी स्कूल  लगातार श्रेष्ठ परिणाम, सरकार का नहीं ध्यान

उस्मान खान
अंता 29 मई – तमाम सुविधाएँ साधन संसाधन उपलब्ध हो ने बाद अगर परीक्षा परिणाम किसी स्कूल का बेहतर रहता हो तो इसमें कोई आश्चर्य की बात नहीं ।लेकिन जिस स्कूल का भवन पिछले कई वर्षों से जर्जर हो खण्डहर में तब्दील हो चुका हो उस स्कूल के बच्चों द्वारा किस हाल में रहकर 12 वीं बोर्ड कला वर्ग का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत दिया होगा । राजकीय आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय काचरी का 12वीं बोर्ड कला वर्ग का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा हे । प्रधानाचार्या श्रीमती सुनीता सक्सेना ने बताया की कुल 23 छात्रों में से 7 प्रथम श्रेणी तथा 16 द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए । सभी उत्तीर्ण छात्र छात्राओ को स्टाफ सदस्यों ने बधाई दी ।
खुले मैदान में पढ़ाई, मेहनत रंग लाई
काचरी के सरकारी स्कूल का भवन पूरी तरह से जर्जर हो खण्डहर में तब्दील हो गया हे । कमरों की पट्टियां टूट चुकी हैं , इस हालात में उनमे कक्षाएं कई सालों से नहीं लगाई जा रही हे । ऐसे में बच्चों को पूरे वर्ष  कमरो के अभाव में खुले मैदान में पेड़ों के नीचे  छायां में बैठाकर पढ़ाई कराई जाती हे । मजे की बात यह हे की वर्षा के दिनों में स्कूल के सामने स्थित सहकारी भवन में बैठाकर पढ़ाई कराइ जाती हे । ऐसे हालात में भी छात्र छात्राओं एवं अध्यापकों की मेहनत पर परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहने पर  विद्यालय प्रबन्धन एवं छात्र छात्राएं  बधाई के पात्र हे । समाजसेवी ओम् गोचर का कहना हे की विद्यालय की लगातार शानदार उपलब्धि के बावजूद स्थानीय विधायक सांसद तथा प्रशासन का विद्यालय के जर्जर भवन के नव  निर्माण के बारे में जरा भी ध्यान नहीं हे । शायद कोई बड़ी घटना के बाद ही सरकार का इस और ध्यान जाये । गोचर का कहना हे की जहाँ  सबसे पहले जरूरत हे वहां शीघ्र विद्यालय भवन  निर्माण कराया जाय ताकि बच्चों  को सुविधा मिल सके ।