जिलाध्यक्ष चौघरी एवं प्रधान देवड़ा ने कुशलक्षेम पूछी
दिव्यांग राज्यमंत्री धनाराम पुरोहित ने व्यस्त कार्यक्रम होने बावजूद भी दुरभाष द्वारा उर्मिलादेवी की कुशलक्षेम पूछी
आजाद नेब ब्यूरो चीफ राजस्थान
जयपुर 25 मई। सिरोही भाजपा जिलाघ्यक्ष लुंबाराम चौघरी, प्रधान प्रज्ञा कुंवर देवड़ा, भाजयूमो जिलाध्यक्ष हेमंत पुरोहित, भाजपा कालन्द्री मंडल अध्यक्ष नेनसिंह राजपुरोहित, जालोर सिरोही कांग्रेस लोकसभा अघ्यक्ष अर्जुनसिंह नारणावास ने गुरुवार को जिला मुख्यालय स्थित राजकिय चिकित्सालय के ट्रोमा सेंटर वार्ड में पहुँचकर उपचारत पाड़ीव निवासी उर्मिलादेवी राजपुरोहित पत्नी मोहनभाई देशप्रेमी की कुशलक्षेम पूछी । तथा डॉक्टर से इलाज के बारे में जानकारी ली । तथा सार्वजनिक निर्माण विभाग के द्वारा गोईली जावाल रोड पर रिलाइंस गैस गोड़ाऊन के पास बने नव निर्मित पुलिया के ढसने पर लापरवाही बरतने वाले अधिकारीयो पर कानूनी कार्यवाई करने का आश्वासन दिया गया । उल्लेखनीय है कि 22 मई 2017 सोमवार को सुबह करिब आठ बजे उर्मिलादेवी राजपुरोहित अपने पति मोहनभाई देशप्रेमी के साथ पाड़ीव से सिरोही स्थित सारणेश्वर महादेव के दर्शनार्थ अपने बाइक पर जा रहे थे । वे गोईली स्थित पुलिया के बीच पहुचते ही पुलिया ढसने से उनका बाईक असंतुलित होने से सडक पर गिर कर घायल हो गए । जिससे उन्हे लहुलहान हालत एवं गंभीर रूप में सिरोही हास्पीटल में भर्ती करवाया गया । वो चार दिन से हास्पीस्ल में भर्ती है ।
इनका कहना है
उक्त घटना पी.डब्ल्यु.डी. विभाग सिरोही की लापरवाही व उदासीनता की वजह से उक्त पुलिये के फर्जी उपयोगिता प्रमाण पत्र बनाकर मौका फर्द कर उक्त पुलिये का अनुमोदन किया । जबकि उक्त पुलिये में उपयोग सामग्री का आनुपातिक प्रयोग नही किया गया है । जिस कारण मात्र तीन चार माह में पुलिया ढंच गया और उक्त लापरवाही के कारण मुझे व मैरी पत्नी उर्मिला देवी को जानमाल का खतरा हुआ है । मै कोतवाली थाने में रिपोर्ट देने गया था मगर रिपोर्ट लेने से मना कर दिया ।तब जाकर पुलिस अधीक्षक सिरोही से न्याय की गुहार लगाई । पुलियो मे हुए भष्ट्राचार को लेकर पुलिस महानिदेशक acb से जाँच की मांग की गई है ।
वही बीकानेर से मरू प्रदेश निर्माण मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता भैरु सिंह राजपुरोहित ने एक पत्र प्रशाशन को फैक्स कर कार्यवही की मांग करते कहा कि जब एक जागरूक पत्रकार के साथ अन्याय पुर्ण रवैया अपनाए हुए है तो आम अवाम के क्या हालत होंगे अगर समय पर कार्यवही नहीं हुई तो आंदोलन किया जायेगा ।




Recent Comments