भीलवाड़ा: सरहदों की रक्षा करते हुए घायल होने वाले सैनिकों के लिए किया रक्तदान
आज़ाद नेब
भीलवाड़ा 2 मई। मजदूर संघ की ओर से देश के सरहदों की रक्षा करते हुए घायल होने वाले सैनिकों के नाम सोमवार को रीको क्षेत्र में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 1 हजार यूनिट रक्तदान का लक्ष्य रखा गया। रक्तदान में श्रमिकों ने बढ़-चढक़र हिस्सा लिया। इस मौके पर संघ के अध्यक्ष पन्ना लाल चौधरी ने कहा कि सीमा पर देश की रक्षा करने वाले घायल सैनिकों की हम कोई आर्थिक मदद तो नहीं कर सकते, लेकिन हमारा रक्त उनके काम आ सकता है। इसी उद्देश्य को लेकर मजदूर दिवस के अवसर पर रक्तदान शिविर लगाया गया है। इसमें 1 हजार यूनिट रक्तदान का लक्ष्य रखा गया है। शिविर में श्रमिकों के अलावा फैक्ट्री मालिक ने भी रक्तदान किया।




Recent Comments