छपरा-दिल्ली-छपरा जनसाधारण साप्ताहिक विशेष गाड़ी तथा गोरखपुर-आनन्द विहार टर्मिनस-गोरखपुर विशेष गाड़ी 03-03 फेरों में चलाने का निर्णय

वाराणसी 04 मार्च, 2019: होली पर्व पर यात्रियों की भीड़ को देखते हुए पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन 05101/05102 छपरा-दिल्ली-छपरा जनसाधारण साप्ताहिक विशेष गाड़ी तथा 05097/05098 गोरखपुर-आनन्द विहार टर्मिनस-गोरखपुर विशेष गाड़ी 03-03 फेरों में चलाने का निर्णय लिया है।
05101 छपरा-दिल्ली जनसाधारण साप्ताहिक विशेष गाड़ी छपरा से 17, 24 एवं 31मार्च, 2019 दिन रविवार को 16.00 बजे प्रस्थान कर बलिया से 17.05 बजे, मऊ से 18.15 बजे,मुहम्मदाबाद से 18.40 बजे, आजमगढ़ से 19.05बजे, खोरासन रोड से 19.58 बजे, शाहगंज से 21.15 बजे, फैजाबाद से दूसरे दिन 00.50 बजे, लखनऊ (उत्तर रेलवे) से 03.03 बजे, बरेली से 06.48 बजे, मुरादाबाद से 09.10 बजे छूटकर दिल्ली 12.30 बजे पहुॅचेगी। वापसी यात्रा में 05102 दिल्ली-छपरा जनसाधारण साप्ताहिक विशेष गाड़ी दिल्ली से 18, 25 मार्च एवं 01अप्रैल, 2019 दिन सोमवार को 14.00 बजे प्रस्थान कर मुरादाबाद से 16.57 बजे, बरेली से 18.32 बजे, लखनऊ (उत्तर रेलवे) दूसरे दिन 00.05 बजे, फैजाबाद से 02.20 बजे, शाहगंज से 05.45 बजे, खोरासन रोड से 06.10 बजे,आजमगढ़ से 06.50 बजे, मुहम्मदाबाद से 07.10बजे, मऊ से 07.40 बजे, बलिया से 09.00 बजे छूटकर छपरा 10.55 बजे पहॅुचेगी।
जनसाधारण विशेष गाड़ी में साधारण श्रेणी के 19तथा एस.एल.आर./एस.एल.आर.डी. के 02कोचों सहित कुल 21 कोच लगेगे।
05097 गोरखपुर-आनन्द विहार टर्मिनस विशेष गाड़ी गोरखपुर से 17, 19 एवं 22 मार्च, 2019 को 14.30 बजे प्रस्थान कर खलीलाबाद से 15.12 बजे, बस्ती से 15.50 बजे, गोण्डा से 17.10 बजे, लखनऊ (उत्तर रेलवे) से 20.40 बजे, बरेली से दूसरे दिन 00.42 बजे, मुरादाबाद से 02.25 बजे, गाजियाबाद से 05.20 बजे छूटकर आनन्द विहार टर्मिनस 06.00 बजे पहुॅचेगी। वापसी यात्रा में 05098 आनन्द विहार टर्मिनस-गोरखपुर विशेष गाड़ी आनन्द विहार टर्मिनस से 18, 20 एवं 23 मार्च, 2019 को 08.00 बजे प्रस्थान कर गाजियाबाद से 08.57 बजे, मुरादाबाद से 11.35 बजे, बरेली से 13.20 बजे, लखनऊ (उत्तर रेलवे) से 17.45 बजे, गोण्डा से20.05 बजे, बस्ती से 21.35 बजे, खलीलाबाद से 22.06 बजे छूटकर गोरखपुर 22.55 बजे पहुॅचेगी।
इस विशेष गाड़ी की संरचना में शयनयान श्रेणी के 08, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 04, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के 02 तथा 02एस.एल.आर./एस.एल.आर.डी. कोचों सहित कुल 16 कोच लगेंगे।
प्रतीक्षा सूची के यात्रियों की सुविधा के लिये रेल प्रशासन द्वारा अब अतिरिक्त कोचों की फीडिंग की व्यवस्था तत्काल कर दी गयी है जिससे यात्रियों को इसका तत्काल लाभ मिल सके। इन अतिरिक्त कोचों के सिस्टम पर आते ही गाड़ी के प्रस्थान समय से काफी पहले ही प्रतीक्षा सूची कम होगी या आरक्षण कन्फर्म हो जायेगा। इस व्यवस्था से यात्रियों को सहूलियत के साथ-साथ दलालों पर भी अंकुष लगाने में रेल प्रषासन को सफलता मिली है।
– 15004 गोरखपुर-कानपुर अनवरगंज चैरीचैरा एक्सप्रेस में 04 मार्च, 2019 को गोरखपुर से शयनयान श्रेणी का एक अतिरिक्त कोच।
– 15003 कानपुर अनवरगंज-गोरखपुर चैरीचैरा एक्सप्रेस में 05 मार्च, 2019 को कानपुर अनवरगंज से शयनयान श्रेणी का एक अतिरिक्त कोच।




Recent Comments