जय प्रकाश महिला महाविद्यालय छपरा में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन

छपरा : दिनांक 8 मार्च 2018 :
आर एस ए के द्वारा जय प्रकाश महिला महाविद्यालय छपरा में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिस का विधिवत उद्घाटन छात्रा सह प्रमुख निधि सिंह के द्वारा किया गया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि संगठन के सह संयोजक मनीष कुमार मिंटू ने कहा किअगर आजकल की लड़कियों पर नजर डालें तो हम पाते हैं कि ये लड़कियां आजकल बहुत बाजी मार रही हैं। इन्हें हर क्षेत्र में हम आगे बढ़ते हुए देखा जा सकता है । विभिन्न परीक्षाओं की मेरिट लिस्ट में लड़कियां तेजी से आगे बढ़ रही हैं। किसी समय इन्हें कमजोर समझा जाता था, किंतु इन्होंने अपनी मेहनत मेधा शक्ति के बल पर हर क्षेत्र में प्रवीणता अर्जित कर ली है। इनकी इस प्रतिभा का सम्मान किया जाना चाहिए। काउंसिल मेंबर रोहिणी कुमारी ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला के प्रतिभा को बढ़ाने वाला कार्यक्रम महाविद्यालयों में होना चाहिए लेकिन दुर्भाग्य है की जिस शैक्षणिक संस्थान में हम पढ़ते हैं उसके मुखिया कुलपति पर ऐसे घिनौने आरोप लगते हैं की शर्म से सर झुक जाता है जिस तरह के उन्होंने पूर्व में अपराध किए हैं उसे से जय प्रकाश विश्वविद्यालय की अस्मिता की खतरा है रंगोली प्रतियोगिता कार्यक्रम में रोहिणी कुमारी निधि कुमारी नंदनी कुमारी रेशमी कुमारी आदि उपस्थित थे।