गौशालाओं को हर संभव मदद दी जायेगी–गुर्जर
आज़ाद नेब
भीलवाडा 2 मई। मुख्य सचेतक कालूलाल गुर्जर ने कहा कि राज्य की पंजीकृत गौशालाओं को हर संभव मदद दी जायेगी। राज्य सरकार इसके लिये हर समय तत्पर हैं। राज्य के पशुपालन एवं गौसेवा बोर्ड द्वारा भी पशुपालकों को हरसंभव मदद उपलब्ध कराई जा रही है। यह बात गुर्जर ने सोमवार को सुवाणा स्थित मातेश्वरी गौ सेवा समिति द्वारा संचालित गौशाला में पशुओं को चारा, गुड एवं जौ का दलिया खिलाने के पश्चात् उपस्थित जनसमूह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सुवाणा गौ शाला में पशुओं के साथ साथ पक्षियों के लिये भी घर बनाकर दाना पानी की व्यवस्था की है जो काबिले तारीफ है। ग्रीष्म ऋतु को देखते हुए गौशाला में पल रहे पशुओं की जांच के लिये सरकार ने पशु चिकित्सकों को विशेष निर्देश दे रखे हैं। जनसमूह को जिला प्रमुख शक्तिसिंह हाडा, नगरविकास न्यास के अध्यक्ष गोपाल खण्डेलवाल, समाजसेविका मधु शर्मा ने भी संबोधित किया। इससे पूर्व गौशाला के अध्यक्ष रिंकू जाट, व्यवस्थापक प्रकाश चपलोत जैन ने अतिथियों का माल्यार्पण कर व साफा पहनाकर स्वागत किया। गुर्जर ने इस अवसर पर ग्रामीणों को पक्षियों के लिये बनाये गये लकडी के घरों का वितरण भी किया। इस अवसर पर ग्राम की सरपंच दुर्गादेवी जाट, ओम शर्मा, जगदीश चैधरी, जमनालाल ईंटोदिया, कैलाश शर्मा, दुर्गा जाट, दिनेश सेन, दिनेश शर्मा,कुलदीप जोशी व दिनेश जाट सहित बडी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन गौशाला व्यवस्थापक प्रकाश चपलोत जैन ने किया।




Recent Comments