​बेतिया:- अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा स्थानीय महारानी जानकी कुंवर महाविद्यालय बेतिया में कुलपति डॉक्टर अमरेंद्र नारायण यादव का किया गया पुतला दहन 


✍”दैनिक खोज खबर ” विशेष संवाददाता नीरज ठाकुर बेतिया  (पं.च) बिहार 👉
बिहार विश्वविद्यालय में शैक्षणिक अराजकता के खिलाफ अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने स्थानीय महारानी जानकी कुंवर महाविद्यालय बेतिया में कुलपति डॉक्टर अमरेंद्र नारायण यादव का पुतला दहन किया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व कॉलेज अध्यक्ष रवि पटेल ने किया। पुतला दहन के बाद सभा को संबोधित करते हुए श्री पटेल ने विश्वविद्यालय प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा कि विश्वविद्यालय में अराजकता का माहौल व्याप्त है।परीक्षा विभाग में भ्रष्टाचार का बोलबाला है।विश्व विद्यालय समय पर परीक्षा तक नहीं ले पा रहा है जो परीक्षाएं होती है उसका रिजल्ट निकलने में पांच से छह महीना लग जाता हैं।रिजल्ट मैं बड़े पैमाने पर गड़बड़ी की जाती है जिसके कारण छात्रों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।छात्रों का आर्थिक व मानसिक रुप से शोषण किया जारहा है। वही नगर मंत्री सुजीत कुमार ने कहा विश्वविद्यालय का परीक्षा विभाग पूरी तरह से भ्रष्टाचार में लिप्त है। छात्रों का रिजल्ट में गड़बड़ी कर छात्रों का शोषण किया जा रहा है। इसका ताजा उदाहरण वोकेशनल कोर्स एवं स्नाकोत्तर के परीक्षा फलों में भारी गड़बड़ी होने से छात्रों का भविष्य अंधकार में चला गया है। वही नगर सह मंत्री राहुल पांडे और नीतेश पटेल ने कहा कि विश्वविद्यालय एकेडमिक कैलेंडर लागू नहीं कर पा रही है जिसके कारण स्नातक एवं स्नातकोत्तर छात्रों का सत्र 2 से 3 साल लेट चल रहा है। एक भी ऐसा कोर्स नहीं है जिसका समय पर परीक्षा हो सके रिजल्ट प्रकाशित किया जा सकते ।इन सब विषयों पर विश्व विद्यालय प्रशासन फेल है कुलपति को इस्तीफा दे देनी चाहिये। विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा शैक्षणिक अराजकता को दूर नहीं किया गया तो अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद महाविद्यालय से लेकर विश्व विद्यालय तक चरम बंद आंदोलन करेगी। इस मौके पर अभिषेक यादव, प्रीतम कुमार, गोलू कुमार विवेक कुमार, गौतम कुमार, रजनीश गोस्वामी, पीयूष मिश्रा, संदीप ठाकुर, रवीश दुबे ,शिवम पटेल, दर्जनों कार्यकर्ता हैं वह छात्र उपस्थित रहे॥