पानापुर(सारण)हत्याकांड के एक मामले की जांच के लिए बुधवार को सिवान जिले के लकड़ी नबीगंज थाने की पुलिस पानापुर पहुँची।पानापुर पुलिस के सहयोग से रसौली पिंडी टोला में छापेमारी कर उसने एक महिला को गिरफ्तार किया।गिरफ्तार महिला लकड़ी नबीगंज थानांतर्गत जगतपुर तिवारी टोला की बताई जाती है जो  अपनी ननद की ससुराल में छुप कर रह रही थी।इस मामले में सिवान पुलिस कुछ भी बताने से परहेज करती रही।वही थानाध्यक्ष विकास कुमार सिंह ने बताया कि लकड़ी नबीगंज थानांतर्गत जगतपुर तिवारी टोला में आपसी विवाद में एक व्यक्ति की हत्या हुई थी ।उसी मामले में हत्यारोपितो की तलाश में पुलिस आयी थी।