​बेतिया:- आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बेतिया द्वारा कुलपति डा० अमरेंद्र नरायण यादव से मिलकर विश्वविद्यालय एवम महाविद्यालय की बदहाली पर मांग पत्र सौंपा
✍”दैनिक खोज खबर ” विशेष संवाददाता नीरज ठाकुर बेतिया  (पं.च) बिहार 👉 आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बेतिया द्वारा बाबा भीमराव अंबेडकर यूनिवर्सिटी  के  कुलपति डा० अमरेंद्र नरायण यादव से मिलकर विश्वविद्यालय एवम महाविद्यालय की बदहाली पर मांग पत्र सौंपा गया। विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने कहा कि आज विश्वविद्यालय एवम महाविद्यालय अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है। सामान्य पाठ्यक्रम एवं व्यवसायिक पाठ्यक्रमों की पढ़ाई की स्थिति दयनीय है, व्यवसायिक पाठ्यक्रमों के लिए छात्रों से मोटी फीस ली जाती है, परंतु लिए गए शुल्क अनुसार इन्हें लाभ नहीं मिलता है। निम्न स्तर के शिक्षण संस्थान होने के कारण कोर्स पूरे होने के बाद भी छात्रों को संतुष्ट जनक प्लेसमेंट नहीं मिलता है। जिस कारण से व्यवसायिक शिक्षा की स्थिति महाविद्यालय में अत्यंत ही चिंताजनक है। सामान्य  कोर्स स्नातक से स्नातकोत्तर तक का सत्र दो से 3 वर्ष लेट चल रहा है। ऐसा कोई भी कोर्स  नहीं है, जिसका समय पर परीक्षा एवं रिजल्ट प्रकाशित किया जाता हो।जिससे प्रत्येक साल हजारों छात्रों का भविष्य अंधकार में होता जा रहा है। यह विषय बहुत ही चिंतनीय है। विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा प्रत्येक वर्ष हजारों छात्रों का रिजल्ट पेंडिंग कर सुधार के नाम पर दायित्व पदाधिकारी के द्वारा शिक्षा के मंदिर मे दलाली एवं मोटी रकम वसूलने का काम किया जाता है। 
 अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा निम्न मांगे की गयी..
(1) एकेडमिक कैलेंडर का                       प्रकाशन हो, सत्र का चालन हो। 
(2) स्नातक स्नातकोत्तर एवं व्यवसायिक पाठ्यक्रम का पेडिग रिजल्ट में महाविद्यालय द्वारा  छात्रों का अपनी द्वारा सुधार किया जाए जिससे घूसखोरी बंद हो। 
(3) महाविद्यालय में 180 दिन की पढ़ाई सुनिश्चित हो। 
(4) विश्वविद्यालय में प्रमाण पत्र देने का समय सीमा तय हो। 
(5) बीएड पाठ्यक्रम निर्धारित शुल्क में नामांकन हो। 
(6) जिला के तीनों अंगीभूत कॉलेजों में स्नातकोत्तर की सभी विषयों की पढ़ाई की व्यवस्था की जाए। 
(7) व्यवसायिक पाठ्यक्रमों में अच्छी गुणवत्ता हेतु योग्य शिक्षकों की नियुक्ति की जाए। 
(8) छात्रों का लोकतांत्रिक अधिकार छात्र संघ चुनाव कराया जाए। 
(9) स्नातकोतर एवं व्यवसायिक पाठ्यक्रमों की परीक्षा केंद्र जिला मुख्यालय में ही कराया जाए। 
(10) सभी विद्यालयों में छात्रों की मूलभूत सुविधाएं कॉमन रूम लाइब्रेरी  पेयजल शौचालय बिजली एवं पंखा की सुव्यवस्थित व्यवस्था कराया जाए। 
(11), महाविद्यालय का आय व्यय में पारदर्शिता के लिए आय-व्यय का प्रत्येक वर्ष श्वेत पत्र जारी किया जाए। 
(12) अनुसूचित एवं जनजाति के छात्र एवं सभी छात्राओं को निशुल्क नामांकन लिया जाए और नियम लागू होने से अबतक जिस अनुसूचित जाति जनजाति छात्र एवं छात्राओं के नामांकन शुल्क लिया गया है उसे शीघ्र वापस किया जाए। 
 अभाविप के सदस्यों ने छात्रों के उज्जवल भविष्य के लिए कुलपति महोदय से अपनी मांगों को 15 दिनों में पूरा करने की मांग की। यदि 15 दिनों के अंदर हमारी मांगे नहीं मानी गई  तो अभाविप महाविद्यालय से लेकर विश्वविद्यालय तक चरणबद्ध आंदोलन करने के लिए अग्रसर होंगे। इन सभी मांगो पर गंभीरता से विचार करते हुए कुलपति महोदय ने पूरा करने का आस्वासन दिया मौके पर अभाविप के धनरंजन कुमार गुड्डू,सुजीत कुमार, राहुल पांडेय, रवि पटेल वर्मा ,नितेश पटेल ,प्रीतम कुमार अभिषेक कुमार आदि दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे॥