
मंत्रिमंडल विस्तार में अमनौर से भाजपा विधायक कृष्ण कुमार सिंह मंटू बने मंत्री परिषद के सदस्य
दैनिक खोज खबर/छपरा। बुधवार को चुनावी साल में नीतीश कुमार सरकार में मंत्रिमंडल विस्तार कर सात मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। जिसमें अमनौर से भाजपा विधायक कृष्ण कुमार सिंह मंटू भी मंत्री परिषद के सदस्य बनाए गए।कृष्ण कुमार सिंह मंटू भारतीय जनता पार्टी के विधायक हैं। बिहार सरकार के मंत्रीमंडल में शामिल हुए। सारण जिले के अमनौर विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं। अभी हाल ही में मंटू सिंह ने पटना में कुर्मी एकता रैली का आयोजन किया, जिसका उद्देश्य कुर्मी समुदाय को एकजुट करना और उनके हितों की रक्षा करना था। सारण जिले के परसा प्रखंड के बनौता गांव के कृष्ण कुमार मंटू का जन्म एक कृषक परिवार में हुआ था, जहां उनके पिता लक्ष्मी नारायण सिंह किसान हैं। वह पटेल छात्रावास निर्माण ट्रस्ट के अध्यक्ष भी हैं, जो बिहार के विभिन्न जिलों में आर्थिक और सामाजिक रूप से पिछड़े वर्गों के छात्रों के लिए छात्रावासों का निर्माण करता है शुरुआत में बनौता गांव के मुखिया पद से अपनी पहचान शूरू की और 2010 में जनता दल (यूनाइटेड) के टिकट पर अपना पहला विधानसभा चुनाव अमनौर से जीता. वहीं 2015 में, वह भाजपा के शत्रुघ्न तिवारी से चुनाव हार गए।लेकिन 2020 में भाजपा में शामिल होकर फिर से चुनाव जीते। मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने पर क्षेत्र के पार्टी कार्यकर्ताओं एवं समर्थको में खुशी की लहर है।




Recent Comments