सहयोग शिविर के आवेदन प्राप्ति स्थल का एसडीओ ने लिया जायजा

दैनिक खोज खबर/मढ़ौरा(सारण)। प्रखंड क्षेत्र में प्रस्तावित सहयोग शिविरों के आवेदन प्राप्त किये जाने वाले स्थलों का एसडीओ ने जायजा लिया। वुधवार को मढ़ौरा एसडीएम निधि राज ने मढ़ौरा प्रखंड क्षेत्र के रामपुर, नरहरपुर, बहुरापट्टी और रसूलपुर में स्थलीय भौतिक सत्यापन किया। बता दें कि उक्त सभी चार स्थलों पर सहायता शिविर से संबंधित आवेदन लिया जा रहा है। एसडीएम द्वारा इस पंचायत से संबंधित प्राप्त आवेदनों का अवलोकन किया गया। इसे स्कैन कर डिजिटाइज़ करने तथा अलग से पंजी में भी संधारित करने का सहायक कर्मियों को निर्देश दिया गया। इस दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी मढ़ौरा अभिषेक कुमार प्रभाकर एवं अन्य कर्मी भी शामिल रहे। मढ़ौरा बीडीओ श्री प्रभाकर द्वारा बताया गया कि 19 मई को रामपुर और नरहरपुर और 2 जून को बहुरापट्टी और रसूलपुर में सहायता शिविर प्रस्तावित है। जहां पर संबंधित आवेदन लिया जाना शुरू हुआ है। इन्हीं स्थलों का भौतिक सत्यापन कर सहायक कर्मियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए गए।