बलिया:बाईक सवार बदमाशों ने युवक से नाम पूछकर मारी गोली
खुशी के माहौल मे पसरा सन्नाटा,वाराणसी के हेरिटेज मे मरणासन्न हालत मे भर्ती,चिकित्सकों ने किया सफल आपरेशन
शीतल प्रसाद गुप्त
बलिया।उभांव थाना अंतर्गत बभनौली निवासी 26 वर्षीय रोहित उर्फ सोनू नामक युवक को बीती रात वाकई सवार बदमाशों ने नाम पूछा और उसके सिने मे गोली मार दी । परिजनों ने उसे तत्काल वाराणसी के हेरिटेज हास्पिटल मरणासन्न हालत मे भर्ती कराया।जहां चिकित्सकों ने कुशल आपरेशन कर मौत के मुंह से तो बाहर कर दिए, किन्तु स्थिती अभी भी नाजुक बनी हुई है।घायल युवक के घर आज ही शादी थी और इस विभक्त घटना से परिजनों मे सन्नाटा पसरा हुआ है।
बलिया के तीन जिलों के सरहद की उभांव थाना क्षेत्र के बभनौली गांव निवासी सूर्यभान का 26 वर्षीय पुत्र रोहित उर्फ सोनू बीती रात करीब साढ़े नौ बजे अपने भांजा प्रीतम के साथ मोटरसाइकिल से घर जा रहे थे कि तेलमा दिन दयाल इण्टर कालेज के समीप वाकई सवार बदमाशों ने उसे रोककर पहले नाम पूछते हुए कि साले तुम मेरे बहन को छेड़ते हो और ताबड़ तोड़ उसके सीने मे गोली मारकर फरार हो गए।
घटना की जानकारी मिलते ही गांव मे कोहराम मच गया और लोगो ने सहायता के लिए यूपी के 100 पुलिस को इसकी जानकारी दी।थोड़ी ही देर बाद100 नम्बर पुलिस व उभांव थाना के प्रभारी निरीक्षक जयचंद भारती मौके पर पहुंचकर घटना की छानबीन कर हमलावरों को गिरफ्त मे लेने के लिए पूरी रात नाकेबंदी कर खोजबीन किए किन्तु हमलावरों की सही पहचान नही मिलने के कारण उन्हे सफलता नही हासिल हो पाया।
घायल युवक के परिजनों ने उसे उपचार के लिए सर्व प्रथम मऊ अस्पताल लेकर गए किन्तु स्थिती नाजुक होने पर चिकित्सकों ने उसे वाराणसी के लिए रिफर कर दिए और डॉक्टर की सलाह पर परिजन उसे वाराणसी के हेरिटेज हास्पिटल मे भर्ती कराया।आज रविवार को प्रातःकालीन चिकित्सकों ने सफल आपरेशन किए। किन्तु युवक की स्थिति अभी भी नाजुक बताई जा रही है।
इस संबंध मे उभांव थाना के प्रभारीनिरीक्षक जयचंद भारती ने खबर विजन को बताया कि हमलावरों की सही पहचान अभी नही हो पाई है। पुलिस घटना की गहराई से छानबीन कर रही है।सही पहचान मिलते ही हमलावर पुलिस की गिरफ्त मे होगे, और मामले की खुलासा भी हो जायेगा ।प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि अज्ञात हमलावरो के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कर ली गई है।




Recent Comments