युवाओं को प्रशिक्षित कर रोजगार देगी राज्य सरकार :मंत्री
कुन्दन कुमार
गड़खा(सारण)
प्रखंड परिसर में रविवार को राज्य सरकार के सात निश्चय के तहत आर्थिक हल युवाओं को बल के अंतर्गत प्रखंड कौशल विकास केंद्र का शुभारंभ सूबे के खान व भूतत्व मंत्री सह गड़खा विधायक मुनेश्वर चौधरी ने रविवार को की। इस मौके पर सैकड़ों महिला व पुरुष उपस्थित थे। सभी में उत्साह व उमंग देखने को मिला। उद्घाटन के दौरान उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार के सात निश्चय के तहत हर एक गांव को विकसित किया जाएगा, हमारी सरकार युवाओं पर विशेष ध्यान दे रही है । युवाओं को विकसित करने के लिए प्रत्येक प्रखंड में कौशल विकास केंद्र खोला जा रहा है। युवाओं को प्रशिक्षित कर राज्य में ही उन्हें रोजगार दिया जाएगा मौके पर जदयू के वरीय नेता बैद्यनाथ प्रसाद बिकल ,राजद अध्यक्ष डॉक्टर सुरेंद्र प्रसाद राय मुखिया संघ के अध्यक्ष दिनेश राय महेश्वर चौधरी प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रशांत कुमार प्रवीण सीओ अश्वनी कुमार चौबे इम्तियाज परवेज ओमप्रकाश शर्मा, प्रमुख पति अजय महतो, उपमुखिया चन्दन प्रसाद सहित अन्य गण्यमान लोग उपस्थित थे।





Recent Comments