बलिया:गंगा-घाघरा मे डूबने की घटनाएं बढ़ी :दो सप्ताह मे तीन मरे
शीतल प्रसाद गुप्ता
बलिया 18 जून। हल्दी थाना क्षेत्र के पचरुखिया गंगा तट पर नहाने गया एक युवक डूबा। आज रविवार को सुबह अपने मामा और छोटे भाई के साथ वह गंगा नहाने गया था।गहरे पानी में जाने से डूब गया. इस हादसे के चलते उसके घर पर कोहराम मचा है।जिले मे गंगा और घाघरा नदी मे डूबने की घटनाएं बढती जा रही है।दो सप्ताह के दौरान तीन लोगो की नदी मे डूबकर मरने की घटना हो चुकी है।पिछले दिनो सिकन्दरपुर थाना के डूहा मे घाघरा मे डूबकर दो युवको की मौत हादसे मे हो चुकी है।
जिले के रेवती थाना क्षेत्र के पचरु खिया गांव के रहने वाले अमरजीत पासवान (22)पुत्र श्रीभगवान पासवान आज रविवार की सुबह करीब 11 बजे अपने मामा मुन्ना पासवान और छोटे भाई मनीष के साथ गंगा नहानेके लिए पचरुखिया घाट पर गया था. मामा और भाईके साथ वह भी नहाने के लिए गंगा नदी में उतरा.सभी नहा रहे थे, उसी समयअमरजीत गहरे पानी में चले जाने से वह डूबने लगा. यह देख मामा और छोटा भाई उसे बचाने के चक्कर में खुद ही डूबने लगे.वहीं स्नान कर रहे लोगों ने किसी तरह मामा और छोटे भाई को तो बचा लिया,लेकिन अमर जीत डूब गया.लोगोंके काफी खोजबीन के बाद भी अमरजीत का पता नहीं चला।
सूचना पर पहुंचे सीओ व हल्दी एसओ संजयकुमार त्रिपाठी ने जाल डलवाया, लेकिन सफलता नहीं मिलने पर गोता खोरों को बुलाया गया है।खबर लिखे जाने तक युवक का पता नहीं चल सका है।
*यह भी पढ़े*
मठ की जमीन पर अवैध कब्जाधारियों को उभांव पुलिस ने चेताया
बिल्थरारोड(बलिया)।स्थानीय क्षेत्र के उस्मानपुर-अवाया स्थित ऐतिहासिक कबीर पंथ मठ की जमीन पर अवैध कब्जा करने वाले आधा दर्जन कब्जाधारियों को आज उभांव पुलिस उन्हे चेताया कि वह अवैध कब्जा हटा ले वरना पुलिस को हटाने के लिए कड़े कदम उठाने पडे़गे।
बताया जाता है कि इस ऐतिहासिक कबीर पंथ की भूमि पर गांव के कुछ दबंग लोग नाद-खुटा-कटरैन आदि बनाकर मठ की इस भूमि को कब्जा करने की नियत से बनाते जा रहे है।इसकी शिकायत मठ के महंत श्री जयराम गोसाई ने उपजिलाधिकारो को शिकायती पत्र देकर कब्जा हटवाने की फरियाद की थी।जिसपर एसडीएम ने पुलिस को कारवाई करने का निर्देश दिए।आज रविवार को मठ के महंत जयराम गोसाई ने मठ के संरक्षक उदयभान यादव के साथ उभांव थाना के प्रभारी निरीक्षक जयचंद भारती से मिलकर अवैध कब्जा हटवाने की शिकायत की । थानेदार ने कब्जाधारियों को शीघ्र अवैध कब्जा हटा लेने की चेतावनी दी।