⏭केसरिया पुलिस को वाहन जाँच के दौरान मिली बड़ी सफलता

⏭वाहन जाँच करते देख आर्म्स फेक भागे अपराधी , किसी बड़ी घटना को अंजाम देने थी योजना


⏭यथाशीघ्र अपराधियों की पहचान कर दबोच लिया जायेगा- SHO जेडी दिपक

✍विकाश कुमार राय ब्यूरो प्रमुख “दैनिक खोज खबर” (पू.च) बिहार:-केसरिया गुरुवार की संध्या देवीगंज पुल के समीप स्थानिये पुलिस को वाहन जाँच करते देख बाइक सवार अपराधियो ने आर्म्स फेक कर भागने लगे। मौके पर तैनात पुलिस बल काफी दूर तक पीछे किये लेकिन आख़िरकार बाइक सवार अपराधी भागने में सफल रहे। स्थानिये सूत्रों की माने तो उक्त अपराधी किसी बड़ी घटना को अंजाम देंने के फ़िराक में निकले थे, लेकिन वाहन जाँच ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल के जवानों को देख आर्म्स फेक भाग जाने में ही अपनी भलाई समझे।  

 मामले को गंभीरता से लेते हुए स्थानिये थानाध्यक्ष जीतेन्द्र देव दीपक ने बताया की अविलंब फरार अपराधियो को चिन्हित कर उन्हें दबोच लिया जायेगा। सूचना के आधार पर छापेमारी व सर्च अभियान की तैयारी की जा रही है।