
विभूतिपुर उत्तर पंचायत सरकार भवन में आरटीपीएस काउंटर का उद्घाटन।
रिपोर्ट:केशव बाबू
विभूतिपुर(समस्तीपुर)प्रखंड स्थित विभूतिपुर उत्तर पंचायत के पंचायत सरकार भवन तथा आरटीपीएस काउंटर का उदघाटन स्थानीय विधायक राम बालक सिंह ने किया। उद्घाटन के बाद एक सभा का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता मुखिया गीता देवी ने किया। वहीं विधायक रामबालक सिंह ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार पंचायती राज व्यवस्था को सशक्त एवं कारगर बनाने के लिये प्रयशील है।पंचायत सरकार भवन में आरटीपीएस काउंटर खुल जाने से अब पंचायत के लोगों को प्रमाण पत्र बनवाने के लिए प्रखंड कार्यालय जाने की जरूरत नहीं होगी।साथ ही कहा आरटीपीएस काउंटर के खुल जाने से लोगों को आय, आवासीय,जाति प्रमाण पत्र एवं वृद्धा पेंशन के लिये प्रखंड मुख्यालय अब नहीं जाना पड़ेगा। इसमें पंचायत सेवक,हल्का कर्मचारी,विकास मित्र,किसान सलाहकार,आवास सहायक ससमय मौजूद रहेंगे।मौके पर प्रखंड प्रमुख निर्मला किशोर , पंचायत के सरपंच रूपांजली कुमारी,पैक्स अध्यक्ष अरुण कुमार जदयू प्रखंड अध्यक्ष प्रभु नारायण राय वं वाडॅ सदस्य, पंचगण आदि मौजूद थे।




Recent Comments