पत्रकार को पितृ शोक,नहीं रहे अमनौर भाजपा के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष
🔸दिवंगत पुरुषोत्तम प्रसाद भाजपा के स्थापना काल मे अमनौर के प्रथम प्रखंड अध्यक्ष थे
अमनौर. प्रखण्ड के अमनौर हरनारायण निवासी पत्रकार कुलदीप महासेठ के पिता व भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष 83 वर्षीय पुरुषोत्तम प्रसाद का सोमवार की सुबह पैतृक आवास पर निधन हो गया.सुचना के बाद पीड़ित परिवार के घर स्थानीय विधायक शत्रुध्न तिवारी उर्फ़ चोकर बाबा समेत सैकड़ो की संख्या में गणमान्य लोगों ने पहुंच परिजनों को दुःख की घड़ी में संवेदना प्रकट किया. जहां पर विधायक शत्रुघ्न तिवारी उर्फ चोकर बाबा ने दिवंगत पूर्व मंडल अध्यक्ष पुरूषोत्तम प्रसाद के पार्थिव शरीर पर भाजपा पार्टी के झंडा अर्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दिया।साथ ही विधायक श्री तिवारी ने उनके शव को कंधा देकर शव यात्रा में शामिल रहे. विधायक ने कहा कि पुरुषोत्तम प्रसाद भाजपा के उस समय के अध्यक्ष थे जब पार्टी अपना स्थापना के समय जनादेश हासिल करने के लिए संघर्ष कर जमीन तैयार कर रही थी. उन्होंने कहा कि आरएसएस से जुड़े परुषोत्तम प्रसाद जैसे कार्यकर्त्ता के बदौलत भाजपा आज पुरे देश में परचम लहरा रही है.इनके निधन से जिला समेत अमनौर मंडल के पार्टी सदस्य मर्माहत है.इनके पुत्र पत्रकार कुलदीप महासेठ समेत अन्य परिजनों को ईश्वर से संबल देने की प्रार्थना है.दिवंगत पूर्व मंडल अध्यक्ष का अंतिम संस्कार आमी घाट पर किया गया. उक्त मौके पर पूर्व मंडल अध्यक्ष भुटकुन सिंह,बलिराम तिवारी,पूर्व मंडल अध्यक्ष शशिशेखर शुक्ला,युवा भाजपा नेता अभिषेक कुमार सिंह सहित सैकड़ो की संख्या में स्थानीय ग्रमीण व पत्रकार भी उपस्थित थे.
शोक की घड़ी में पत्रकार सदस्यों में सीनियर जर्नलिस्ट ठाकुर संग्राम सिंह,राकेश कुमार सिंह,संजीव कुमार, अमित कुमार,अरुण सिंह,मनोकामना सिंह,विपिन मिश्रा,सुरेश सिंह,नीरज शर्मा,मनोज सिंह सेंगर,प्रभात सिंह समेत जिले के अन्य पत्रकारों ने भी संवेदना जताया.




Recent Comments