कोटवा – सेविका-सहायिका संघ द्वारा गायत्री मंत्र एवं हवन कार्यक्रम का किया गया आयोजन
⏭छायाकार अमित के साथ अजीत कुमार सिंह कोटवा :-कोटवा देवी स्थान प्रांगण में सेविका-सहायिका संघ कोटवा द्वारा अपने 12 सूत्री मांगों के समर्थन में गायत्री मंत्र का जाप करते हुए हवन कार्यक्रम का आयोजन किया किया ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता संघ के जिला उपाध्यक्ष सह प्रखंड अध्यक्ष प्रियंबदा कुंवर ने किया। सेविका-सहायिकाओ द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को सद्बुद्धि देने की प्रार्थना भगवान से की।
संघ अध्यक्ष ने अपने संबोधन में कहा कि 3 से 7 अप्रैल तक जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। मांगे नहीं माने जाने पर 20 अप्रैल को जेल भरो अभियान में प्रखंड के सभी सेविका तथा सहायिकाओं को भाग लेने का आह्वान किया।
मौके पर मीरा देवी, अनामिका कुमारी, गीता देवी, श्यामा कुमारी, रीमा कुमारी, शशिबाला देवी, यशोदा देवी सहित सैकड़ों की संख्या में सेविका सहायिका उपस्थित थी।




Recent Comments