खागा:पुलिस जिप्सी और बाइक मे भिड़न्त बाइक सवार बुरी तरह घायल
ए.के.केशकर 
फतेहपुर 7 मई खागा कस्बे के किशनपुर रोड निकट(के के पाण्डेय क्लीनिक के सामने) तेज रफ्तार से आरही पुलिस जिप्सी ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार सतीशदत्त तिवारी 17 पुत्र राम दत्त तिवारी (एडवोकेट) बुरी तरह से घायल होगये बताते चले की जोर दार भिडन्त के कारण बाइक सवार युवक का पैर बुरी तरह से फट जाने से अधिक मात्रा मे खून निकल जाने से उसकी हालत गम्भीर मानी जा रहीहै घटना के तुरन्त बाद घायल को पास के ही निजी क्लिनिक डा०के के पाण्डेय के यहॉ प्राथमिक उपचार कराकर उसे सी एच सी हरदोई रेफर कर दिया गया जहॉ पर उपचार चल रहा है