सारण:हर गांव को मुख्यसड़क से जोड़ा जाएगा-धूमल ————-
देवेंद्र कु सिंह कि रिपोट
—————- रसूलपुर /एकमा –
हर गाँव में पीसीसी सड़क तथा पक्की सड़क का निर्माण कराने को लेकर सरकार कृतसंकल्प है।उक्त बातें स्थानीय बिधायक मनोरंजन सिंह उर्फ धूमल सिंह ने प्रख॔ड के हुस्सेपुर पंचायत अधीन रीठ गाँव में रबिबार को मुख्यमंत्री ग्राम सम्पर्क योजना के तहत निर्मित सड़क के उद्घाटन समारोह में कही। पंचानबे लाख की लागत से निर्मित प्रखंड़ के हुस्सेपुर पंचायत अधीन बनवारी अमनौर से भंडारी नाथ होते हुए रीठ बगीचा गाँव तक निर्मित सड़क का फीता काट कर उद्घाटन करने के बाद वे समारोह को संबोधित करते हुए बोल रहे थे।उनहोंने कहा कि सरकार ग्रामीणों की सुबिधा को लेकर संकल्पित है।आने वाले दिनों में कोई भी गाँव मुख्यमंत्री ग्राम सम्पर्क योजना से बंचित नही रह पाएगा ।इस मौके पर संवेदक:संदीप कुमार मंटू,डाॅ0परशुराम, रबिन्द्र पांडे,डा0बलिराम ठाकुर, बिपीन सिंह, मुरली सोनी,रामानंद महतो,तुलसी महतो,बिजय यादव मनीष कुमार सिंह समेत दर्जनों ग्रामीण उपस्थित थे।





Recent Comments