
▶️गुप्त सूचना के आधार पर हुई गिरफ्तारी
पुलिस को मिली सफलता
जमुई । (संजीव कुमार सिंह) :
उत्पाद विभाग को सोमवार को सोनो प्रखंड के बलथर पुल के पास 51 कार्टून विदेशी शराब के साथ एक मालवाहक मैजिक को जब्त करने में उत्पाद पुलिस को सफलता मिली है । गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई हुई है। कार्रवाई में शराब तस्कर उत्पाद पुलिस के हत्थे चढ गया । उत्पाद अधीक्षक रजनीश कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि एक शराब तस्कर झारखंड के गिरीडीह से भारी मात्रा में शराब लेकर समस्तीपुर जा रहा है। जिसके पास भारी मात्रा में विदेशी शराब है । उत्पाद अधीक्षक ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उत्पाद पुलिस को गस्त में लगा दिया और वाहन चेकिंग अभियान चला दिया । झारखंड की ओर से तेज गति से आ रही मालवाहक मैजिक वाहन में देशी मुगा था और गाडी के बाक्स में 51 काटून विदेशी शराब मिला । जिसमें 457 लीटर रायल स्टेज और अन्य कंपनियों का था । वाहन चालक जमुई जिला गिद्धोर प्रखंड के नवादा गांव के मदन साह के पुत्र विन्द साह को उत्पाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया । विन्द साह ने बताया कि शराब के कारोबार कई माह से कर रहा था। कई बार शराब झारखंड से जमुई और समस्तीपुर पहुंचाया करता था एक खेप पहुंचाने में आठ हजार रुपया मिलता है । इस कार्रवाई का नेतृत्व उत्पाद अधीक्षक रजनीश कुमार खुद कर रहें थे । टीम में इंस्पेक्टर सुभाष कुमार सिंह, दारोगा शिवनंदन कुमार, मधुसुदन यादव सहित उत्पाद पुलिस और दजनों सैफ जवान उपस्थिति थे ।




Recent Comments