बीडीओ ने चयनित लाभुकों को दलालों से बचने की दी सलाह

पानापुर(सारण)प्रखंड कार्यालय के सभागार में सोमवार को बीडीओ मो.सज्जाद ने प्रधानमंत्री आवास योजना के वित्तीय वर्ष 2019-20 के लिए चयनित लाभुकों के साथ बैठक की । इस बैठक में चयनित लाभुकों को चयन की प्रक्रिया ,जियो टैगिंग ,आवास डिजाइनिंग ,विभिन्न स्तर पर भुगतान की प्रक्रिया ,आवास पूर्णता की समयावधि एवं राशि प्राप्ति के बावजूद आवास नही बनाने पर किये जानेवाले कानूनी कार्रवाई पर विस्तार से जानकारी दी गयी । बीडीओ मो .सज्जाद ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2019 -20 के अंतर्गत प्रधानमंत्री आवास योजना के 1465 लक्ष्य निर्धारित था जिसके विरुद्ध 1442 की स्वीकृति मिली है । उन्होंने बताया कि अधिकांश लाभुकों के खाते में योजना की पहली किश्त की राशि भेजी जा चुकी है । उन्होंने चयनित लाभुकों को दलालों एवं बिचौलियों के झांसे में नही आने की सलाह दी ।




Recent Comments