दैनिक खोज खबर के लिये ब्रजेश कुमार यादव की रिपोर्ट:-
पतरघट:सोमवार को पीएचसी पतरघट में एनजीओ मेरी स्टोप्स के बैनर तले 16 महिलाओं का बंध्याकरण ऑपरेशन डाॅ0 डी0 झा द्वारा किया गया ।मंगलवार को सुबह पीएचसी में बंध्याकरण कराये गये महिला सुलेखा देवी, पिकी देवी, चंदा देवी, विभा देवी, गुड्डी देवी, रीना देवी, रंजना देवी, सुधा देवी, चुनी देवी सहित के परिजनों ने पीएचसी प्रबंधन के कुव्यवस्था के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया।महिलाओं ने समुचित व्यवस्था नहीं करने का आरोप लगाया।बंध्याकरण कराये महिला के परिजन ने आरोप लगाया कि बंध्याकरण से पुर्व कहा गया कि ऑपरेशन में लगने वाले दवाई फ्री में दी जायेगी लेकिन दवाई हमलोगों को बाहर से खरीदना पड़ा ।
पीएचसी में मौजूद डॉ0 पंकज कुमार ने बताया की बंध्याकरण की सारी व्यवस्था मेरी स्टोप्स एनजीओ की तरफ से की जाती है । वहीं मेरी स्टोप्स के पीई अभिषेक कुमार ने बताया की बंध्याकरण की पुर्णतः जबाब देही एनजीओ की होती हैं ।




Recent Comments