योगापट्टी:- बहनोई ने किया साले की हत्या
दैनिक खोज खबर तबरेज अजीज संवाददाता की रिपोर्ट:- योगापट्टी क्षेत्र के पिपरहिया गांव मे बहनोई ने अपने साले को घर बुलाकर हत्या कर दी है । इस घटना के बावत मृतक मुकेश पटेल 22 वर्ष की माता कृष्णावती देवी पति तूफानी पटेल ढढवा निवासी ने अपने दामाद दिनेश पटेल पर हत्या करने की प्राथमिकी दर्ज करायी है । दिए आवेदन मे बताई है कि तीन रोज पहले उसका बेटा घर आया था । सोमवार को उसका दामाद दिनेश पटेल पिपरहिया गांव निवासी उसके बेटा मुकेश पटेल घर ढढवा गांव से भोज खिलाने की बात कह कर ले गया । और मंगलवार की सुबह उसके बेटे को मृत अवस्था मे उसके घर छोड़कर आरोपी भाग गया । उसके बाद कृष्णावती देवी नवलपुर थाने मे पहुंच कर घटना की जानकारी दी । घटना की जानकारी के बाद पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए एमजेके अस्पताल बेतिया भेज दिया । घटना के बाद मृतक मुकेश पटेल के गांव मे मातम का महौल कायम है । वही इस घटना को लेकर कई तरह की चर्चाओ का भी बाज़ार गर्म है । थानाध्यक्ष राजमणि ने बताया कि मृतक मुकेश पटेल को कुछ खिलाकर मारने का मामला प्रतीत होता है । उन्होंने बताया कि लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी कर रही है ।




Recent Comments