मंत्री ने हड़काया पार्षद को आडियो हुआ वायरल
राकेश फौजदार ( Edited by आज़ाद नेब )
भरतपुर 12 मई। राजस्थान के अलवर में मोटर गैराज मंत्री हेमसिंह भड़ाना और बीजेपी पार्षद राजेंद्र तिवाड़ी के बीच तनातनी का मामला गर्माता जा रहा है। घटना के बाद पार्षद व मंत्री के बीच हुए वार्तालाप की ऑडियो रिकॉर्डिंग भी वायरल हो गयी है।दरअसल पार्षद ने जलदाय विभाग के जेईएन से पानी मांगने के लिए विरोध प्रदर्शन किया था जो कि मंत्री हेमसिंह भड़ाना को इतना नागवार गुजरा कि उसको फोन पर धमका दिया और देख लेने की धमकी दी। पार्षद ने इसकी शिकायत भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी और जिला अध्यक्ष से की है. उन्होंने मंत्री को बाहुबली बताते हुए जान को खतरा बताया. साथ ही सुरक्षा व्यवस्था की मांग की है। पार्षद राजेंद्र तिवाड़ी ने कहा कि मंत्री कहीं भी उनका एक्सडेंट करवा सकते हैं या फिर किसी भी तरह मरवा सकते हैं। पार्षद ने मंत्री हेमसिंह भड़ाना की सम्पत्ति और घोटालो की जांच की मांग की है।




Recent Comments