भीलवाड़ा:IPL करोडो का सट्टा पकड़ा,43 मो.टीवी,लैपटैप किये जब्त

दिलीप मेहता ( Edited by आज़ाद नेब )
भीलवाड़ा 17 मई। आईपीएल मैचो पर लगा रहे करोडो का सट्टा पकडने में पुलिस को भारी सफलता मिली है । रिको एरिये में जिलानी सेठ के मकान पर ,ए एस पी गोपालस्वरूप मेवाडा के नेतृत्व में प्रोबेशनर आई पी एस मृदुल कच्छावा, नवनीत व्यास व रोशन पटेल प्रोबेशनर आरपीएस सहित सी आई गजराजसिंह,मूलचंद ने पुलिस जाप्ते के साथ मंगलवार रात 10 बजे दविश देकर कार्यवाही की । इससे पहले चारो तरफ से मकान को घेर लिया जिससे कोई भाग नहीं सके । उक्त कार्यवाही एएसपी गोपालस्वरूप मेवाडा ने गोपनीय ढंग से पुख्ता जानकारी मिलने के बाद की है । पुलिस ने मोके पर भारी मात्रा में 43 मोबाईल, 1टीवी,2 लैपटोप सहित अन्य उपकरण जब्त किये व इसके साथ साथ करोडो रूपये के सट्टे के कारोबार किये जाने की भी जानकारी मिली । इस दोरान हिसाब की डायरियां व पर्चिया तथा व किताबे भी मौके से जब्त की गई । पुलिस डायरियो व पर्चियो के आधार पर जांच कर रही है । ऐसा अनुमान है कि जिले में ओर भी जगहो पर भी इसी तरह का अवैध कारोबार चल रहा हे । इस सबंध में स्थानीय पुलिस को कार्यवाही करनी चाहिये । मौके से 5 जनो राजेश लुहानी,गौरव बाधवानी,मनोज फतवानी,गोविन्द तेजवानी व राजेश कर्मचंदानी शामिल है ।जानकार सूत्रो के अनुसार भीलवाडा में एएसपी गोपालस्वरूप मेवाडा के आने के बाद पुलिस पहली बार अर्लट है ओर इसमें प्रोबेशनर आईपीएस मृदुल कच्छावा, प्रशिक्षु आरपीएस अतुल साहू, रोशन पटेल व दिनेश कुमार भी अपने प्रोबेशनर काल में पूर्ण लगन ओर उत्साह के साथ काम कर रहे है । पुलिस को काफी समय बाद यह अच्छी सफलता मिली है । एस पी प्रदीप मोहन शर्मा ने पुलिस टीम की पिठ थपथपाते हुऐ बधाई दी है ।




Recent Comments